रेडक्रास सोसायटी द्वारा वृद्धआश्रम में मास्क एवं साबुन वितरण


राजनांदगांव 30 दिसम्बर 2020। कलेक्टर एवं अध्यक्ष इंडियन रेडक्रास सोसायटी श्री टोपेश्वर वर्मा के निर्देशन में आज वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को मास्क एवं साबुन का नि:शुल्क वितरण किया गया।
रेडक्रास के सचिव डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि इंडियन रेडक्रास सोसायटी द्वारा जिले में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु मास्क एवं साबुन का वितरण व लोगों को आपस में दूरी बनाने, बार-बार साबुन से हाथ धोने हेतु जागरूक किया। इस अवसर पर राज्यपाल से पुरस्कार प्राप्त व रेडक्रास के सह सचिव श्री सुशील जैन एवं राज्यपाल से पुरस्कार प्राप्त श्री प्रदीप शर्मा व श्री संतोष सोनी, श्री तीरथ गोस्वामी, श्री सुरेश, श्री साबिर उपस्थित थे।

See also  CG : PM-AASHA ने दिया उपज का उचित मूल्य, किसान के चेहरे पर लौटी मुस्कान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *