छत्तीसगढ़

पिछले 9 वर्षों से देश में महंगाई चरम पर है : विकास उपाध्याय

संकल्प के साथ पश्चिम विधानसभा के वार्डों में कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न रायपुर विधानसभा चुनाव को लेकर विधायक विकास उपाध्याय की पश्चिम विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को ठाकुर प्यारेलाल वार्ड क्र.40 एवं शहीद चुड़ामणी नायक वार्ड क्र.20 अंतर्गत मुख्य स्थानों में संकल्प के साथ सम्पन्न हुई। आज की बैठक में यह संकल्प लिया गया कि बीते 05 वर्षों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को एक-एक बूथ के अनुभाग तक पहुँचाने का काम कांग्रेस के कार्यकर्ता को करना है एवं आम जनता से सीधे संवाद कर ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस पार्टी से जोड़ने पर चर्चा हुई।विकास उपाध्याय ने कहा कि पिछले 09 वर्षों से देश में महंगाई चरम सीमा पर है, 1200 रूपये गैस सिलेण्डर देकर चुनावी वर्ष के 02 माह पूर्व 200 रूपये सिलेण्डर को कम करके जनता को प्रलोभन के रूप में 200 रूपये देकर केन्द्र की बीजेपी सरकार जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है और चुनाव पश्चात् सिलेण्डर का रेट पुनः 1200 रूपये से भी अधिक कर देगी। जनता उनकी यह साजिश को समझ चुकी है और यह बात को एक-एक घर में बताना है। वहीं डीजल-पेट्रोल की बात हो या राशन के समान की बात हो, सभी का मूल्य पिछले 09 वर्षों में दुगुनी हो चुकी है, 02 करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही गई थी, जिस पर कोई अमल नहीं हुआ। गरीब एवं मध्यम वर्ग के आवागमन का साधन ट्रेन है, जिसकी स्थिति आज क्या है? किसी से छुपा नहीं है, इन मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी के एक भी नेता या कार्यकर्ता बात करने को तैयार नहीं है, यही बात कांग्रेस के सिपाहियों को घर-घर तक पहुँचाना है।पश्चिम विधानसभा की इस बैठक में सभी बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए गए। विधानसभा चुनाव में बूथ की जिम्मेदारी और कार्यों को भी तय किया गया है। पिछले चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार 35 साल बाद इस विधानसभा में जीत का परचम लहराया था, ठीक उसी प्रकार दुगुनी वोट से इस बार भी कार्यकर्ताओं के दम पर इस विधानसभा में जीत को सुनिश्चित किया जाएगा, जिसका संकल्प आज की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने लिया। विकास उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 15 साल बनाम 5 साल ही विकास के लिए काफी है। इसका प्रचार और वास्तविकता जनता को घर-घर जाकर बताना है। इंदिरा गांधी के समय से कांग्रेस से जुड़ी वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता अंगन बाई यादव का सम्मानआज की बैठक में ठाकुर प्यारेलाल वार्ड की वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता अंगन बाई यादव का सम्मान हुआ, जो कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई है। ठाकुर प्यारेलाल वार्ड की बैठक में आरडीए चेयरमैन सुभाष धुप्पड़, योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, आनंद मिश्रा, देवकुमार साहू, संदीप शर्मा, मोहम्मद अमजद, शीतल पटेल, भीम यादव, ईश्वरी यदु, यश साहू, नाजिम अली, दीपक अग्रवाल, प्रमोद नायक, अमरनाथ शर्मा, शुभम शर्मा, डॉ. रामेश्वर सोनवानी, संजीव गौतम, पाटिल मैडम सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

1 hour ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

2 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

2 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

2 hours ago