धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का राजनीतिक उपयोग कतई न हो: सीईओ

भोपाल।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए है कि प्रदेश में होने वाले किसी भी धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का राजनीतिक उपयोग कतई न किया जाए। साथ ही प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान  जिन 80 वर्ष या इससे अधिक उम्र के मतदाता, 40 प्रतिशत से अधिक के दिव्यांग मतदाता या अत्यावश्यक सेवाओं में संलग्न मतदाता के नाम से पोस्टल बैलेट जारी हो गया है, तो फिर वह किसी भी मतदान केंद्र में जाकर मतदान नहीं कर सकेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा के विकल्प को चुनने के लिए निर्धारित फॉर्म 12 डी के वितरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने कहा  है कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारी ऐसे पात्र मतदाताओं को फॉर्म 12 डी का वितरण बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के माध्यम से करायें। साथ ही राजन ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि 80 वर्ष या इससे अधिक उम्र के मतदाता, 40 प्रतिशत से अधिक के दिव्यांग मतदाता या अत्यावश्यक सेवाओं में संलग्न मतदाता के नाम से पोस्टल बैलेट जारी हो गया है, तो फिर वह किसी भी मतदान केंद्र में जाकर मतदान नहीं कर सकेगा।

राजन ने निर्देशित किया है कि मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टि एवं मृत मतदाताओं के नाम न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। जिन मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए हैं, उनके ईपिक कार्ड वितरित कराएं जाएं। सभी रिटर्निंग अधिकारी अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सभी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। जिन मतदान केंद्रों पर निर्धारित संख्या से अधिक मतदाता हो उन मतदान केंद्रों पर नियमानुसार आवश्यक बूथ बनाए जाने का प्रस्ताव समय पर भेजें। ऐसे मतदान केंद्रों को मतदाता की सुविधा के लिए दो भागों में विभक्त किया जाए और सहायक मतदान केंद्र उसी परिसर में या निकटवर्ती भवन में ही बनाया जाए। प्रदेश में होने वाले किसी भी धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का राजनीतिक उपयोग कतई न किया जाए। प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई, फरार आरापियों, ईनामी आरोपियों की कार्रवाई में गति लाई जाए।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : नवविवाहिता सुसाइड मामले में ससुराल वाले बरी, प्रताड़ित करने का सबूत नहीं …

CG : नवविवाहिता सुसाइड मामले में ससुराल वाले बरी, प्रताड़ित करने का सबूत नहीं …

बिलासपुर। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने दहेज प्रताड़ना और हत्या के एक मामले में महत्वपूर्ण…

5 minutes ago
CG : रिसोर्ट में मर्डर, जन्मदिन पार्टी के दौरान हुआ खूनी विवाद …

CG : रिसोर्ट में मर्डर, जन्मदिन पार्टी के दौरान हुआ खूनी विवाद …

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक जन्मदिन पार्टी विवाद में बदल गई। मीरा…

12 minutes ago
मानव दुर्व्‍यापारके विरुद्ध प्रभावी विवेचना, समन्वय एवं पुनर्वास को लेकर पुलिस मुख्यालय में एक दिवसीय राज्य स्तरीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित

मानव दुर्व्‍यापारके विरुद्ध प्रभावी विवेचना, समन्वय एवं पुनर्वास को लेकर पुलिस मुख्यालय में एक दिवसीय राज्य स्तरीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित

मानव दुर्व्‍यापारके विरुद्ध प्रभावी विवेचना, समन्वय एवं पुनर्वास को लेकर पुलिस मुख्यालय में एक दिवसीय…

23 minutes ago
CG : 200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, दो जिलों में प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन …

CG : 200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, दो जिलों में प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन …

रायपुर। अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम…

25 minutes ago
CG : सप्रे स्कूल परिसर में आम रास्ता और अवैध पार्किंग से बच्चे-अभिभावक परेशान …

CG : सप्रे स्कूल परिसर में आम रास्ता और अवैध पार्किंग से बच्चे-अभिभावक परेशान …

रायपुर। राजधानी के बुढ़ापारा स्थित माधवराव सप्रे उत्कृष्ठ हिन्दी-इंग्लिश स्कूल के छात्रों और उन्हें लेने…

28 minutes ago
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय प्रवास पर 4 जुलाई को आएंगे मध्यप्रदेश

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय प्रवास पर 4 जुलाई को आएंगे मध्यप्रदेश

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय प्रवास पर 4 जुलाई को आएंगे मध्यप्रदेश इंदौर…

34 minutes ago