छत्तीसगढ़

CG : 200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, दो जिलों में प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन …

रायपुर। अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है. बेरोगजार शिक्षित युवाओं को नौकरी देने के लिए आज अलग-अलग जिलों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन होने वाले हैं. जहां 235 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी. प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) राजनांदगांव में शनिवार सुबह 9 बजे से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा. इस कैंप में कैरियर-ट्री के माध्यम से टाटा मोटर्स (गुजरात) और डेल्फिंगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (चेन्नई) के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी. कैंप में शासकीय एवं निजी आईटीआई से उत्तीर्ण अभ्यर्थी, प्रशिक्षण सत्र 2022-24 और 2023-24 के प्रशिक्षणरत विद्यार्थी, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण महिला-पुरुष उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं. अभ्यर्थियों की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इच्छुक उम्मीदवार अपने साथ 10वीं, आईटीआई, आधार कार्ड, पैन कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज लेकर प्लेसमेंट कैंप में शामिल हो सकते हैं.

दुर्ग के जिला रोजगार कार्यलय में आज सुबह 10:30 बजे से रोजगार मेला लगने वाला है. इसमें टेक्नोटॉस्क बिजनेस सॉल्यूशन के 200 पद और मुथूट माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड के 35 पदों सहित कुल 235 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों के लिए 8 हजार से 20 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन निर्धारित किया गया है. 10वीं, 12वीं और किसी भी विषय से स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार अपने मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अंकसूची, पहचान पत्र (आधार, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्र, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा सभी दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित हो सकते हैं. भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी Chhattisgarh Rozgar App, रोजगार कार्यालय के सूचना पटल और आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है.

kgnews

Recent Posts

CG : शुरू हुई साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 …

CG : शुरू हुई साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 …

रायपुर। साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 शुरू हो गई है। चिंतन शिविर को लेकर…

20 minutes ago
CG : मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित …

CG : मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित …

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन…

27 minutes ago
Railway Alert: बरेली यार्ड में मेंटेनेंस के चलते इंदौर-मुंबई रूट की 4 ट्रेनें जुलाई-अगस्त में रहेंगी रद्द

Railway Alert: बरेली यार्ड में मेंटेनेंस के चलते इंदौर-मुंबई रूट की 4 ट्रेनें जुलाई-अगस्त में रहेंगी रद्द

ग्वालियर  उत्तर रेलवे के बरेली यार्ड स्थित वाशिंग लाइन संख्या 36 एवं 37 पर अनुरक्षण…

29 minutes ago
MP Rain Alert: भारी बारिश से नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे बंद, हरदा में नदियां उफान पर; रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

MP Rain Alert: भारी बारिश से नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे बंद, हरदा में नदियां उफान पर; रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

भोपाल  आष्टा क्षेत्र में पार्वती और तप नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों के…

37 minutes ago
CG : बेटे-बहू के खिलाफ बुजुर्ग महिला को हाईकोर्ट से राहत, घर से बेदखल रहना होगा …

CG : बेटे-बहू के खिलाफ बुजुर्ग महिला को हाईकोर्ट से राहत, घर से बेदखल रहना होगा …

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने एक प्रताड़ित बुजुर्ग मां के हक में अहम फैसला सुनाते हुए उसके…

44 minutes ago
CG : नवविवाहिता सुसाइड मामले में ससुराल वाले बरी, प्रताड़ित करने का सबूत नहीं …

CG : नवविवाहिता सुसाइड मामले में ससुराल वाले बरी, प्रताड़ित करने का सबूत नहीं …

बिलासपुर। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने दहेज प्रताड़ना और हत्या के एक मामले में महत्वपूर्ण…

49 minutes ago