जिले के पिथौरा के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कोरोना विस्फोट होने से शहर में हड़कंप मच गया है।
यहां पढ़ने वाले 12 छात्रा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. सभी छात्राएं 6वीं से 8वीं कक्षा के विद्यार्थी हैं। इन छात्राओं में सर्दी, खासी और बुखार के समान्य लक्षण भी पाए गए हैं।
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत कई छात्राओं को विगत कई दिनों से सर्दी, खांसी और बुखार जैसे लक्षण दिखे तो उनकी कोविड जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा द्वारा स्कूल परिसर में कराई है. जहां जांच के दौरान 12 छात्राओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
वहीं 30 से भी अधिक छात्राएं सर्दी, खांसी और बुखार से ग्रस्त हैं. कोरोना संक्रमित छात्राओं का उपचार जारी है. इन सभी छात्राओं को होम आइसोलेशन में रखा जाएगा. पिथौरा नगर के स्कूल में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण पाए जाने से नगर में हड़कंप मचा हुआ है। पिथौरा स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ तारा अग्रवाल ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे ठीक हैं।
गुरुवार को टेस्ट कराया गया तो 2 पॉजिटिव आए थे. शाम को फिर कराया गया, तो 10 पॉजिटिव मिले हैं. सभी को मेडिसिन दे दिया गया है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…