बेंगलुरु में 12 अक्तूबर को एक ठेकेदार के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान 42 करोड़ रूपये के नोटों से बंद बक्से मिले। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया में भी कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। आयकर विभाग की इस छापेमारी ने लोगों के होश उड़ा दिए। जांच में जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, सभी पैसों को डिब्बों में पैक किया गया था। साथ ही कुछ रूपयों को बिस्तर के नीचे छुपाया गया था। सूत्रों की माने तो आयकर विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदार से जुड़े पांच ठिकानों पर छापेमारी की। जिसके बाद ठेकेदार और एक पूर्व नगर सेवक के बेटे को नोटिस जारी किया है। छापेमारी के बाद राजनीति तेजआयकर विभाग की कार्रवाई में मिले नोटों के बक्सों को लेकर राजनीति तेज हो गई है। कई विपक्षी दलों ने कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार पर जमकर हमला बोला। भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि इन सभी नोटों का तेलंगाना चुनावों में इस्तेमाल होना था।

भाजपा के कांग्रेस पर गंभीर आरोपमामला सामने आने के बाद से राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था, यह सबूतों के साथ ‘एटीएम सरकार’ का आरोप साबित करता है। यह एटीएम सरकार द्वारा की गई वसूली की छोटी खेप हैं। जिसको आयकर विभाग ने पकड़ लिया है। यह एक सिर्फ नमूना है। 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *