देश-विदेश

UP : दो करोड़ खर्च कर की बेटी की शादी… ससुराल पहुंचते ही फिर इतने करोड़ की डिमांड, दुल्हन को ही बता दिया पागल

वाराणसी के भरत मिलाप कॉलोनी नाटी इमली की रहने वाले कारोबारी ने दो करोड़ रुपये खर्च करके बेटी सुगंधा पी. अग्रवाल की शादी छह साल पहले बंगलूरू में की थी। सुगंधा ससुराल गई तो पांच करोड़ की मांग और रख दी गई। कहा गया कि पति प्रियंक अग्रवाल को बिजनेस करना है। 

मांग पूरी नहीं हुई तो उसे प्रताड़ित किया गया। जानलेवा हमला हुआ। अब सुगंधा ने जैतपुरा थाने की पुलिस को तहरीर देकर बंगलूरू निवासी पति प्रियंक अग्रवाल, सास मीना अग्रवाल, ससुर भगवत अग्रवाल, ननद शैली अग्रवाल और देवर सर्वेश अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

सुगंधा पी. अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उनका विवाह 18 जून 2017 को प्रियंक अग्रवाल के साथ कोलकाता में हुआ था। शादी में उनके पिता घनश्याम दास ने 70 लाख रुपये नकद और 50 लाख रुपये के जेवर दिए थे। अस्सी लाख और खर्च हुए थे। इस तरह से शादी में लगभग दो करोड़ रुपये खर्च हो गए थे। 

ससुराल जाने के कुछ समय बाद पति प्रियंक ने गुजरात में फैक्ट्री स्थापित करने और कारोबार के लिए मायके से पांच करोड़ रुपये मंगवाने के लिए कहा। मांग पूरी न होने पर उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। मई 2018 में उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद भी प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा तो वह जून 2018 में मायके चली आईं।

पागल बताया तो डॉक्टर ने दी क्लीन चिट, फिर भी वसूले 10 लाख
सुगंधा ने पुलिस को बताया कि मायके से ससुराल जाने की बारी आई तो उनकी विदाई के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। ससुराल के लोगों ने उन्हें पागल कहा। इस पर शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर झंवर के यहां उनका मेडिकल चेकअप हुआ। 

डॉक्टर ने उन्हें मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ बताया। इसके बाद उनके पिता अपने मित्रों के साथ बंगलूरू गए और उनके पति को 10 लाख रुपये कारोबार शुरू करने के लिए दिए। पिता ने यह भी कहा आगे भी वह मदद करते रहेंगे। 

ससुराल जाने पर फिर से पांच करोड़ रुपये की मांग शुरू कर दी गई। मांग पूरी न होने पर छह अगस्त 2023 को उनकी इस तरह से पिटाई की गई कि अभी तक उपचार चल रहा है। इस संबंध में इंस्पेक्टर जैतपुरा अश्विनी चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा…

52 minutes ago

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, भैरूघाट में अजनार ब्रिज की मरम्मत से घंटों फंसे वाहन

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, भैरूघाट में अजनार ब्रिज की मरम्मत से घंटों फंसे वाहन

धार   अगर आप राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-मुंबई हाईवे पर सफर कर रहे हैं और धामनौद इलाके…

1 hour ago
मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त

मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त

भोपाल मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) कानून अब विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में…

2 hours ago
​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का 'सख्त': राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी…

3 hours ago