देश-विदेश

UP : एक-एक कर तीनों का छूटता गया साथ, कलेजे के टुकड़े हाथ में और स्ट्रेचर पर पत्नी… भटकता रहा

फतेहपुर के बहुआ में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर का पाइप लीकेज होने से आग लग गई। हादसे में मां व दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों की कानपुर में इलाज दौरान मौत हो गए। तीनों के शाम को शव गांव पहुंचे। पूरा गांव गमगीन हो गया।

ललौली थाना इलाके के खटौली गांव निवासी उमेश विश्वकर्मा फर्नीचर कारीगर है। वह सुबह बहुआ स्थित दुकान में काम पर गया था। उसकी पत्नी अल्का देवी (27) करीब साढ़े 10 बजे गैस चूल्हे में खाना पका रही थी। कमरे में ही बेटा गौरव कुमार (5) और बेटी परी (2) मौजूद थे। पति ने बताया कि नवरात्रि का प्रथम दिन व्रत में है। 

वह सुबह घर से काम पर चला गया था। गैस सिलिंडर पाइप में लीकेज होने की वजह से पत्नी को आग लग गई। दोनों बच्चे लगता है कि पत्नी को बचाने में झुलस गए। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे। पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। खबर मिलते ही घर पहुंचा। 

घर से तीनों को जिला अस्पताल ले गया। डॉक्टर ने तीनों की हालत नाजुक देखकर कानपुर हैलट रेफर किया। कानपुर में इलाज के दौरान तीनों की बारी-बारी से मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेजा जाएगा।

पति बोला..एक-एक कर तीनों का छूटता गया साथ
पीड़ित पति ने बताया कि पत्नी और मासूम बच्चों के पिता का एक-एक कर साथ छूटता चला गया। युवक के सामने एक के बाद एक कर तीनों की तड़प कर मौत हुई। वह कुछ न कर पाने के लिए खुद को कोसता दिखा। एक झटके में पूरा परिवार खत्म हो गया।

मृतका अल्का शर्मा खागा कोतवाली के हरदों निवासी कमलेश की पुत्री थी। घटना की खबर कमलेश और मां रन्नो देवी बेटी के घर पहुंचे। वह बेटी और नाती-नातिन का शव देखकर बदहवास हो गए। मृतका का भाई दिल्ली में रहता है। 

हादसे के बाद उमेश पत्नी व बच्चों को लेकर जिला अस्पताल ले गया। प्राइवेट एंबुलेंस से तीनों को कानपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डाक्टर ने बेटे गौरव को मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनों को हैलट लेकर जाने की सलाह दी। 

कलेजे के टुकड़े गौरव का शव सीने से लगाए उमेश पत्नी और बेटी को हैलट ले गया। हैलट में बेटी परी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हैलट से अल्का को उर्सला ले जाने की सलाह दी। उर्सला की इमरजेंसी में अल्का को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर मायके पक्ष के लोग कुछ नहीं बोले हैं।

ग्रामीणों में घरेलू विवाद की चर्चा
खटौली गांव के ग्रामीण परिवार में घरेलू विवाद की चर्चा करते नजर आए। पड़ोसियों ने बताया कि सुबह किसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद उमेश काम पर चला गया था।

घटनास्थल पर गैस सिलिंडर में आग लगने का धुआं नहीं दिखा। रेग्यूलेटर सिलिंडर से निकला पड़ा था। गैस पाइप जला हुआ है। घरेलू कुछ कपड़े भी जले मिले हैं

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

4 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

4 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

5 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

5 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

5 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

5 hours ago