दुर्ग : एसएसपी गर्ग ने डोंगरगढ़ जाने वाले पद यात्रियों के मार्ग का किया निरीक्षण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के द्वारा स्वयं डोगरगढ दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुम्हारी टोल प्लाजा से अंजोरा मार्ग का सुरक्षा का जायजा लिया गया।

शत प्रतिशत पदयात्रियो के पीठ पर व बैग में रेडियम स्टीकर लगाया लगाने की बात बताई गई, ताकि रात के समय वाहन चालको को पदयात्री आसानी से दिखाई दे सके ताकि किसी अप्रिय दुर्घटना से बचा जा सकें साथ ही पदयात्रियों के लिए रूट चार्ट एवं सर्विस रोड में बाएं चलने हेतु विभिन्न स्थानों पर फ्लेक्स भी लगाया जाने हेतु निर्देश दिए गए।

नवरात्रि के दौरान डोगरगढ जाने वाले वाहन चालको की भीड को देखते हुए नेशनल हाईवे में वाहनो की रफ्तार कम करने हेतु ड्रम एवं स्टापर से विभिन्न स्थानो पर जिक-जेग बनाया गया है। इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 04 हाईवे पेट्रोलिंग के साथ 04 नवरात्रि पेट्रोलिंग को भी तैनात किया गया है जो पदयात्री मार्ग कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक 24 घंटे निरंतर अपने अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते रहेगें पदयात्रियों को मार्ग में किसी प्रकार की असुविधा होने पर वें यातायात हेल्प लाईन नंबर 9479192029 पर संपर्क कर सकते है।

See also  CG : हॉफ नदी पुनरुद्धार अभियान को मिला जनसहभागिता का मजबूत आधार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *