छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : घर-घर रंगोली बनाकर मतदान के लिए प्रेरित

जिले में मतदान जागरूकता के लिए शहर से लेकर गांव तक सघन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें नागरिकों की जनसहभागिता व्यापक तौर पर रही है। लोकतंत्र के इस उत्सव में शामिल होने एवं मतदान करने का संदेश दिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह तथा नोडल अधिकारी स्वीप एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में स्वीप अंतर्गत जिले में शहरों से लेकर गांवों तक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत पोस्ट कार्ड, रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग एवं अन्य कार्यक्रम का आयोजन कर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाई जा रही है। जिले में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदान तिथि 7 नवंबर 2023 को शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, ग्रामीण, विद्यार्थी, श्रमिक एवं आम नागरिक शामिल हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने मतदान जागरूकता के लिए खुबसूरत रंगोली बनाई।

जनपद पंचायत राजनांदगांव के 112 ग्राम पंचायतों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत घर-घर रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत घर-घर रंगोली बनाकर ग्रामीण मतदाताओं को मतदान तिथि 7 नवंबर 2023 को शत-प्रतिशत मतदान करने प्रेरित किया गया। रंगोली में सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, मतदान ही नागरिक की पहचान, चलो मतदान करें, वोट देना हमारा अधिकार, आओ मतदान करें, मेरा वोट मेरा भविष्य, छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान, चलो दीदी-भाई करे मतदान, लोकतंत्र की विनती  है हर एक वोट कीमती है का संदेश दिया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्वसहायता समूह की महिलाएं एवं ग्रामीणजनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

राजनांदगांव : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

राजनांदगांव । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव…

23 minutes ago
राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा शहर में जल निकासी, आवास निर्माण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण करने किया जा रहा विशेष प्रसास

राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा शहर में जल निकासी, आवास निर्माण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण करने किया जा रहा विशेष प्रसास

राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के…

26 minutes ago
राजनांदगांव : मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय हेतु पट्टे पर देने के लिए 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव : मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय हेतु पट्टे पर देने के लिए 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव । डोंगरगढ़ विकासखंड स्थित मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं…

27 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्टर ने सेवा सेतु परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा सेतु केन्द्र संचालकों को किया सम्मानित

राजनांदगांव : कलेक्टर ने सेवा सेतु परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा सेतु केन्द्र संचालकों को किया सम्मानित

राजनांदगांव ।  कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सेवा सेतु परियोजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले…

42 minutes ago
छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, यातायात नियम तोड़ने पर 62 वाहन चालकों के चालान

छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, यातायात नियम तोड़ने पर 62 वाहन चालकों के चालान

बीजापुर. सड़क सुरक्षा को लेकर बीजापुर पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन…

43 minutes ago