94 उम्मीदवारों पर दिल्ली में मंथन आज, शाह कल से प्रदेश के दौरे पर, देंगे जीत का मंत्र

भोपाल/नई दिल्ली

मध्यप्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी बाकी बचे 94 उम्मीदवारों पर आज दिल्ली में मंथन कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज ही बीजेपी अपनी अंतिम सूची जारी कर देगी। दूसरी ओर महाकोशल और विंध्य में बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 अक्टूबर को जबलपुर और 22 अक्टूबर को रीवा जा रहे हैं। शाह दोनों जगहों पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यह दौरा सिर्फ संगठन को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है।  अमित शाह इससे पहले 1 अक्टूबर को भोपाल आने वाले थे, लेकिन उनका दौरा निरस्त हो गया था।

भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे शाह
भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जबलपुर में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। भाजपा सांसद और जबलपुर पश्चिम से विधायक के उम्मीदवार राकेश सिंह के क्षेत्र में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाजपा के 20 हजार के लगभग कार्यकर्ता शामिल होंगे। अमित शाह 22 अक्टूबर को रीवा में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगे। जबलपुर और रीवा में आठ-आठ विधानसभा सीटें हैं। इनमें से जबलपुर की चार सीटों पर बीजेपी और चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। वहीं रीवा की सभी आठ विधानसभा सीटें बीजेपी की हैं।

दिल्ली में बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक आज शाम
भाजपा की बची हुई 94 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर आज दिल्ली में पॉर्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा दोपहर बाद दिल्ली रवाना होंगे। इस बैठक से पहले दिल्ली में इन सीटों के दावेदारों को लेकर कोर ग्रुप की बैठक हो चुकी है। बैठक के बाद अब संसदीय बोर्ड की बैठक शुक्रवार शाम को रखी है। भाजपा की आने वाली लिस्ट में 67 विधायकों को फिर से टिकट दिए जाने को लेकर फैसला होगा। भाजपा ने अब तक 57 विधायकों को टिकट दिए हैं। जबकि 3 विधायकों के टिकट काटें हैं। शिवपुरी से विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। इसके चलते उनका टिकट भी बदला जा सकता है। वहीं बाकी की हारी हुई सीटों पर नए चेहरों को मौका मिल सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद रात में भाजपा में पांचवीं लिस्ट जारी हो सकती है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, गोवा और उत्तराखंड मॉडल का होगा अध्ययन

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, गोवा और उत्तराखंड मॉडल का होगा अध्ययन

 रायपुर  राज्य सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए प्रक्रिया…

20 minutes ago
‘तुम्हारे जैसे 1000 पति रख सकती हूं’, पत्नी की टिप्पणी को कोर्ट ने माना उकसाने वाला; पति की सजा में दी राहत

‘तुम्हारे जैसे 1000 पति रख सकती हूं’, पत्नी की टिप्पणी को कोर्ट ने माना उकसाने वाला; पति की सजा में दी राहत

छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पत्नी की हत्या मामले में पति की सजा कम…

40 minutes ago
MP के 14 जिलों को बड़ी सौगात, केन-मंदाकिनी लिंक प्रोजेक्ट से 6 लाख हेक्टेयर सिंचाई रकबा बढ़ेगा

MP के 14 जिलों को बड़ी सौगात, केन-मंदाकिनी लिंक प्रोजेक्ट से 6 लाख हेक्टेयर सिंचाई रकबा बढ़ेगा

भोपाल  मध्य प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया…

46 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा…

46 minutes ago
Modi Cabinet Reshuffle: नए चेहरों को मिल सकता है मौका, MP से वीडी शर्मा का नाम चर्चा में

Modi Cabinet Reshuffle: नए चेहरों को मिल सकता है मौका, MP से वीडी शर्मा का नाम चर्चा में

भोपाल  मोदी कैबिनेट के विस्तार की अटकलें हैं। संभावना है कि जून के अंत तक…

47 minutes ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां शुरू, लेकिन GRP में सैकड़ों पद खाली; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां शुरू, लेकिन GRP में सैकड़ों पद खाली; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल

उज्जैन   वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू…

47 minutes ago