‘INDIA’ गठबंधन में बढ़ी खटास: सपा अध्यक्ष का नाम सुनते ही बोल पड़े कमलनाथ , अरे भाई छोड़ो अखिलेश-वखिलेश

 छिंदवाड़ा

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन में दरार पैदा हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से गठबंधन को लेकर दिए गए बयानों के बाद अब कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ उनका नाम सुनकर खिन्न हो गए। पत्रकारों की ओर से सवाल पूछे जाने पर कमलनाथ ने बेरुखी से कहा, ' अरे भाई छोड़ो अखिलेश-वखिलेश।' यह कहते हुए उन्होंने ड्राइवर को गाड़ी आगे बढ़ाने को कह दिया।

दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी कांग्रेस से गठबंधन करना चाहती थी। अखिलेश यादव का कहना है कि इसको लेकर दोनों दलों में बातचीत भी हुई। लेकिन कांग्रेस ने एकतरफा उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। अखिलेश यादव ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का नाम लेकर कहा था कि उन्होंने बातचीत की थी। 6 सीटें देने की बात हुई थी लेकिन अंत में एक भी सीट नहीं दी। कमलनाथ से शुक्रवार को पत्रकारों से कांग्रेस की दूसरी लिस्ट को लेकर कहा, 'आगामी विधानसभा चुनाव पर मध्य प्रदेश के पूर्व CM और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, 'माहौल बहुत अच्छा है। लोग हमें फोन कर रहे हैं और बता रहे हैं कि लोगों में उत्साह है। हम उम्मीद से भी बेहतर संख्या से जीतेंगे..' इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कांग्रेस पर 'विश्वासघात' के आरोपों को लेकर सवाल किया गया तो कमलनाथ ने कहा, "अरे भाई छोड़ो अखिलेश वखिलेश…'

क्या कहा था अखिलेश यादव ने
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि था कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी पार्टी को भ्रम में रखा गया। वह कमनलाथ के उस बयान पर जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि 'इंडिया' गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव को लेकर किया गया है। अखिलेश यादव ने कहा, 'अगर मुझे यह पहले दिन पता होता कि विधानसभा स्तर पर इंडिया का कोई गठबंधन नहीं है, तो हम या हमारी पार्टी के लोग कभी उनसे मिलने नहीं जाते और न ही कांग्रेस के लोगों को कोई सूची देते और न ही उनका फोन उठाते। यदि उन्होने यह बात की है कि राज्य स्तर पर गठबंधन नहीं है तो यह हमें स्वीकार है।' अखिलश यादव ने कमलनाथ और दिग्विजय का नाम लेकर यह भी कहा कि सपा नेताओं को रात एक बजे तक जगा कर रखा गया था और 6 सीटों पर विचार की बात कही गई थी।

 

kgnews

Recent Posts

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

7 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

7 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

7 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

7 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

7 hours ago
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

7 hours ago