देश-विदेश

UP : ट्रक ड्राइवर ने बेटी के साथ की दरिंदगी, गर्भ ठहरा तो खुली पोल; अब बड़ी बहन के साथ पहुंची थाने

बरेली में ट्रक ड्राइवर ने 16 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। इससे बेटी को गर्भ ठहरा तो वह बड़ी बहन के साथ थाने पहुंचकर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी पिता फरार हो गया है।

बारादरी थाना क्षेत्र की एक बस्ती में रहने वाली किशोरी ने बताया कि उसकी मां नानी के घर रहती हैं। वह और उसकी बड़ी बहन घर में पिता के साथ रहते हैं। उसके पिता काफी समय से उससे छेड़खानी व शारीरिक शोषण कर रहे थे। उसने इस बारे में लोगों को बताया तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया।

 फिर पिता ने उससे दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। पिता ने उसे धमका रखा था कि किसी से जिक्र किया तो अंजाम बुरा होगा। इस बीच वह गर्भवती हो गई। आभास होने पर उसकी बड़ी बहन ने उससे पूछा तो भी वह खामोश रही। 

तब बहन ने उसकी पिटाई कर दी। फिर उसने डरते हुए घटना के बारे में बताया। बड़ी बहन ने किसी तरह उसे शिकायत करने के लिए मानसिक रूप से तैयार किया और बारादरी थाने लाई। पुलिस ने किशोरी की तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली।

किशोरी की तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली है। उसका मेडिकल परीक्षण व कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। आरोपी फरार हो गया है, उसकी गिरफ्तारी कराई जाएगी। – राहुल भाटी, एसपी सिटी

पुलिस ने आरोपी को पकड़कर छोड़ दिया
किशोरी ने बताया कि कुछ महीने पहले भी उसने बारादरी थाने में इसकी लिखित शिकायत की थी पर किसी ने उसकी बात का भरोसा नहीं किया। उसके ज्यादा जोर देने पर पुलिस ने उसके पिता को पकड़ा भी, लेकिन पिता की बनावटी बातों में आकर थाने से उसे छोड़ दिया। इसके बाद उसका हौसला बढ़ गया और वह उसे और ज्यादा परेशान करने लगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

7 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

7 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

8 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

8 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

8 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

8 hours ago