बरेली के नवाबगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती पत्नी के लिए खाना लेकर दोस्त के साथ जा रहे अधिवक्ता की बाइक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। बस में फंसकर बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। नवाबगंज कस्बे के मोहल्ला गुलशन नगर निवासी शिक्षक रामपाल गंगवार के बेटे अमित कुमार गंगवार तहसील में अधिवक्ता थे। उनकी पत्नी वंदना अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार देर रात अमित पत्नी को खाना देने के लिए सतुईया खुर्द निवासी अपने दोस्त राकेश कुमार उर्फ भूरा के साथ बाइक पर बैठकर अस्पताल जा रहे थे। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार रेस्टोरेंट से खाना लेने के लिए जैसे ही वह सहकारी गन्ना समिति के पास पहुंचे, सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। उनकी मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। फुटेज में रोडवेज की बस बाइक को टक्कर मारती दिख रही है। अंधेरा होने की वजह से डिपो का नाम या बस का रजिस्ट्रेशन नंबर नजर नहीं आ रहा है। बस में फंसकर घिसटती चली गई बाइकसीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि टक्कर के बाद बाइक बस में फंसकर कई मीटर तक घिसटती चली गई। दोनों बाइक सवारों के शव भी क्षत-विक्षत हो गए। बुझ गया घर का इकलौता चिराग अमित अपने पिता के इकलौते बेटे थे। दो साल पहले ही उनकी वंदना से शादी हुई थी। दंपती का कोई बच्चा नहीं है। हादसे के बाद अमित की पत्नी वंदना के साथ बहन अर्चना, दीप्ति और अलका के साथ पिता रामपाल और मां भगवानदेई का रो-रोकर बुरा हाल है।
भोपाल विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के उभरते तेज गेदबाज अनिमेष सिंह का चयन एमपीसीए इमर्जिंग…
भोपाल सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात की नवीन तकनीकों से परिचय कराने तथा वाहन…
सुकमा में आयोजित होगी 'तेजस कार्यशाला' स्टार्टअप, ओडीओपी और फूड प्रोसेसिंग से जुड़े अवसरों की…
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग…
रायपुर प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती किसानी का कार्य तेजी के…
रायपुर स्थानीय स्वशासन लोकतंत्र की सबसे सशक्त कड़ी है और नगर पंचायतें केवल प्रशासनिक इकाइयाँ…