देश-विदेश

UP : बीमार पत्नी के लिए खाना लेकर जा रहे अधिवक्ता समेत दो की मौत, रोडवेज बस ने दोनों को कुचला

बरेली के नवाबगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती पत्नी के लिए खाना लेकर दोस्त के साथ जा रहे अधिवक्ता की बाइक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। बस में फंसकर बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।  नवाबगंज कस्बे के मोहल्ला गुलशन नगर निवासी शिक्षक रामपाल गंगवार के बेटे अमित कुमार गंगवार तहसील में अधिवक्ता थे। उनकी पत्नी वंदना अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार देर रात अमित पत्नी को खाना देने के लिए सतुईया खुर्द निवासी अपने दोस्त राकेश कुमार उर्फ भूरा के साथ बाइक पर बैठकर अस्पताल जा रहे थे। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार रेस्टोरेंट से खाना लेने के लिए जैसे ही वह सहकारी गन्ना समिति के पास पहुंचे, सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। उनकी मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। फुटेज में रोडवेज की बस बाइक को टक्कर मारती दिख रही है। अंधेरा होने की वजह से डिपो का नाम या बस का रजिस्ट्रेशन नंबर नजर नहीं आ रहा है। बस में फंसकर घिसटती चली गई बाइकसीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि टक्कर के बाद बाइक बस में फंसकर कई मीटर तक घिसटती चली गई। दोनों बाइक सवारों के शव भी क्षत-विक्षत हो गए। बुझ गया घर का इकलौता चिराग अमित अपने पिता के इकलौते बेटे थे। दो साल पहले ही उनकी वंदना से शादी हुई थी। दंपती का कोई बच्चा नहीं है। हादसे के बाद अमित की पत्नी वंदना के साथ बहन अर्चना, दीप्ति और अलका के साथ पिता रामपाल और मां भगवानदेई का रो-रोकर बुरा हाल है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

26 minutes ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

29 minutes ago
विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शुभारंभ

विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शुभारंभ

रायपुर विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) के जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का…

31 minutes ago
विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 एवं 23 अगस्त को

विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 एवं 23 अगस्त को

रायपुर उच्चतम न्यायालय द्वारा न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुँचाने तथा…

31 minutes ago
महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का गोंडी एवं हल्बी भाषा में होगा व्यापक प्रचार-प्रसार

महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का गोंडी एवं हल्बी भाषा में होगा व्यापक प्रचार-प्रसार

रायपुर महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का गोंडी एवं हल्बी भाषा में होगा…

49 minutes ago
प्राकृतिक सौंदर्य, कॉफी बागानों और जनजातीय संस्कृति की अनूठी पहचान है बैतूल का कुकरू खामला

प्राकृतिक सौंदर्य, कॉफी बागानों और जनजातीय संस्कृति की अनूठी पहचान है बैतूल का कुकरू खामला

भोपाल  प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध, बैतूल जिले की भैंसदेही तहसील…

1 hour ago