भोपाल.
भाजपा उम्मीदवारों की पांचवीं और कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची आने के बाद दोनों ही दलों में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। प्रदेश की करीब 30 सीटों पर वे नेता जो टिकट की उम्मीद लगाए बैठे थे वे घोषित प्रत्याशी का विरोध कर रहे हैं। इनके विरोध को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनोें ही दल वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं। ये नाराज नेताओं के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही यह भी देख रहे हैं कि किसके बागी उम्मीदवार के रूप में खड़े होने से कितना नफा नुकसान उनकी पार्टी का होगा।
हालांकि दोनों ही दलों में जिस तरह से विरोध हो रहा है, उसके बाद डैमेज कंट्रोल को लेकर रणनीति बनाई जाने लगी है। कांग्रेस में कमलनाथ आज शाम से नाराज नेताओं को मनाने का काम करेंगे। वहीं भाजपा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, ज्योतिरादित्य सिंधिया यह काम करेंगे। दूसरी ओर उम्मीदवारों का बढ़ते विरोध को देखते हुए भाजपा-कांग्रेस के बड़े नेताओं ने बैठकें शुरू कर दी हैं। बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में नेताओं की मीटिंग चल रही है, जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिवप्रकाश और हितानंद शर्मा शामिल हैं। यह सभी नेता डेमैज कंट्रोल को लेकर रणनीति बना रहे हैं। उधर, कांग्रेस में कमलनाथ ने बैठक बुलाई है, जिसमें दिग्विजय सिंह मौजूद रहेंगे। कांग्रेस की टिकट वितरण के बाद मौजूदा विवाद और विरोध को देखते हुए बैठक में योजना बनाई जा रही है।
भोपाल-जबलपुर में जबरदस्त विरोध
जबलपुर की पश्चिम सीट से अभिलाष पांडे को टिकट दिए जाने का विरोध हो रहा है। यहां पर पांडे के टिकट का विरोध करने वाले कुछ लोेगों ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से बहस की और उनके सुरक्षाकर्मी के साथ झूमाझटकी तक की। सुरक्षाकर्मी ने इस दौरान अपनी पिस्टल निकालने का प्रयास किया। इस सीट से धीरज पटैरिया और शरद जैन टिकट की दौड़ में थे। वहीं भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट पर उम्मीदवार भगवान दास सबनानी का विरोध उमाशंकर गुप्ता समर्थक कर रहे हैं। चौरई से भाजपा उम्मीदवार बनाए गए लखन वर्मा के विरोध में भी भाजपा नेताओं ने रात में ही वहां पर प्रदर्शन किया था।
मालवा- निमाड़ सुलगे
नरसिंहगढ़ से भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही उम्मीदवारों का विरोध हो रहा है। कांग्रेस के रघु परमार यहां से गिरीश भंडारी का टिकट होने से नाराज है।
खातेगांव से दीपक जोशी को शनिवार को काले झंडे दिखाए गए थे। उनका क्षेत्र में लगातार विरोध हो रहा है। शुजालपुर से भी रामवीर सिंह सिकरवार को विरोध बंटी बना के समर्थक कर रहे हैं। वहां पर लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं।
ग्वालियर-चंबल: निर्दलीय चुनाव लड़ने की चेतावनी
ग्वालियर में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में उम्मीदवारों को लेकर विरोध हो रहा है। शनिवार को आई भाजपा उम्मीदवारों की सूची के बाद ग्वालियर पूर्व से जय सिंह कुशवाह और मुन्ना लाल गोयल के समर्थक विरोध कर रहे हैं। यहां से पार्टी ने माया सिंह को टिकट दिया है। जय सिंह कुशवाह ने पार्टी के पदों से इस्तीफा भी दिया है।
ग्वालियर ग्रामीण
कांग्रेस के ग्वालियर ग्रामीण के उम्मीदवार का विरोध केदार सिंह कंसाना ने किया है। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। कंसाना भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं।
सेंवड़ा-दतिया
सेवड़ा से टिकट मांग रहे दमोदर यादव के समर्थक दो दिन से पीसीसी में हंगामा कर रहे हैं। दतिया से अवधेश नायक को टिकट देकर कांग्रेस ने वापस ले लिया था, उनके समर्थक भी नाराज है। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से बीरेंद्र रघुवंशी को टिकट नहीं मिला है। वे भी नाराज हैं।
महू में कांग्रेस के अंतर सिंह ने दिखाई ताकत
बुंदेलखंड में भी बवाल
रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…
कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…
भोपाल राज्य पुलिस सेवा के आठ (1997 बैच के एक और 1998 बैच के सात)…
बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…