चेन्नई से नए मतदाता कार्ड बनकर आने में हो रहे हैं लेट

भोपाल

जिले में सात विधानसभाओं में 20 लाख से अधिक मतदाता इस बार विधानसभा चुनाव में अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। मतदान की तारीख 17 नवंबर तय हो चुकी है, लेकिन जिले के करीब पौने दो लाख मतदाताओं के वोटर कार्ड अब तक तैयार नहीं हो पाए हैं। जिले में लगभग 10 फीसदी मतदाता अपने वोटर कार्ड के लिए आए दिन कलेक्ट्रेट, तहसील कार्यालय और मतदान केंद्र के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें सही जवाब नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में ये मतदाता परेशान हो रहे हैं। हालांकि चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन विभाग ने आदेश जारी किए हैं कि मतदाता कार्ड के अलावा 12 आईडी में से कुछ भी होने पर आसानी से मतदान कर सकेंगे।

यह दस्तावेज जरूरी

12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेजों में आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो सहित पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/ पीएसयू/ सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक/डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड जरूरी है।

प्रशासन की लेटलटीफी के कारण 25 दिन बाद होने वाले चुनावों को लेकर नए मतदाता परेशान हैं कि कार्ड नहीं होने पर यदि वोट नहीं डालने दिया तो वे क्या करेंगे। बताया जा रहा है कि इस बार मतदाता सूची में करीब 88871 नए मतदाताओं के नाम जुड़ें हैं, जिन्हें पहली बार वोट डालना है। इन सभी नए मतदाताओं के वोटर कार्ड आना बाकी है। ये सभी नए मतदाता इन दिनों सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि नए वोटर कार्ड चेन्नई से प्रिंट होकर भोपाल आते हैं। ऐसे में यह काम लेट हो रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

9 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

9 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

9 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

9 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

9 hours ago
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

9 hours ago