राजनांदगांव : घर-घर पैदल पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी गीता घासी साहू ने बड़े बुजुर्गो  से जीत का  लिया आशीर्वाद

राजनांदगांव खुज्जी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77 के भाजपा विधायक प्रत्याशी गीता घासी साहू ने सुबह से देर रात्रि तक  डोर टू डोर पहुंचकर छुरिया भाजपा मंडल अंतर्गत आने वाले ग्राम हालेकोसा,भंड़ारपुर, बिसाहूटोला, बरछाटोला,बनियाटोला,मगर धोखरा, रियाटोला, झिथराटोला,शिकारी टोला,  जरहामाहका, बरेठटोला,पुर्रामटोला, किरगाहा टोला, शिकारी माहका, बोइरडीह,तेंदुटोला ,भोलापुर सहित क्षेत्र के आदि ग्रामों में व्यापक जनसंपर्क कर लोगों से आशीर्वाद व समर्थन मांगा। गीता घासी साहू ने मतदाताओं के घर घर  पहुंच कर उसके पैर छूकर आशीर्वाद ले रही है और मत दाताओ ने भी उन्हें जीत का भरोसा दिलाते हुए आशीर्वाद दे रही है ।उन्होंने लोगों को केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं  व 15 साल के भाजपा की सरकार की उपलब्धियां व योजनाओं को बताया और कहा कि आप सबके सहयोग से भाजपा की सरकार बनते हैं आवास से वंचित लोगों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ व किसानों तथा सभी वर्गों के लिए बेहतर काम किया जाएगा। जनसंपर्क के दौरन  खुज्जी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी गीता   घासी साहू  साथ मे जिला महामंत्री रविंद्र वैष्णव,किरण वैष्णव अध्यक्ष जनपद पंचायत, मंडल महामंत्री संजय सिन्हा, खिलेश्वर साहू मंडल महामंत्री,नैन सिंह पटेल, किरण साहू,श्याम सुंदर साहू,अशोक सेन, दिनेश साहू,,हिरमोतीन साहू,कांति बाई, राजेश दास, प्रेमीचंद साहू, धनुक मरकाम, दिनेश मानिकपुरी, फूलचन्द्र  ठाकुर ,सीताराम, हृदय रजक ,छबील चन्द्रवंशी, पहलाद सहित  बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन शामिल हुए ।

See also  रायपुर : बिहान की दीदियों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को राखी बांधकर दी बधाई, साझा किए गुजरात भ्रमण के अनुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *