दुर्ग : कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए अधिकारी नियुक्त

 कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा जिले में विधानसभा निर्वाचन-2023 से नामांकन प्रक्रिया के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट मेन गेट पर संयुक्त कलेक्टर एवं आयुक्त नगर पालिक निगम रिसाली आशीष देवांगन और तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बोरी ममता टावरी की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार कलेक्ट्रेट बिल्डिंग गेट (फोर्च के नीचे) संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई नगर/छावनी दीपक निकुंज और अतिरिक्त तहसीलदार भिलाई नगर गुरूदत्त पंचभाये की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर के आदेशानुसार उक्त अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक क्राइम एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाकविनोद मिंज के साथ समन्वय में काम करेंगे।

See also  रायपुर : बलरामपुर जिले में सेवा और स्नेह का अनूठा संकल्प, आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्नों के लिए होगा खिलौना दान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *