कवर्धा : युवक ने तीन साल की बच्ची से किया रेप

जिले में तीन साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। 25 साल के युवक ने तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है।

पुलिस ने परिजन की शिकायत पर बुधवार देर शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  पड़ोसी ने दशहरा के दिन दरमियानी रात घटना को अंजाम दिया था, जब बच्ची रात भर रोते रही तो परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल लाया। जहा दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। वहीं  पुलिस ने आरोपी दुर्गेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

 मिली जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली क्षेत्र के गांव में विजयादशमी के दिन गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम देखने 3 वर्षीय मासूम बच्ची गई थी।

अचानक बच्ची को पानी प्यास लगी, जहां आरोपी दुर्गेश ने बच्ची को बहला फुसलाकर एकांत स्थान पर ले गया, जहां बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बहरहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

See also  राजनांदगांव : गौतम का प्रयास विद्यालय में चयन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *