CG : धारदार हथियार से गला काटकर युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मुंगेली के थाना लोरमी इलाके में एक युवक को धारदार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया गया।  पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को 24 घंटे में पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

मृतक के पिता मनराखन यादव ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि मोहल्ले का राजू साहू और उसके भाई दिलू साहू ने उनके बेटे पोखन यादव को जान से मारने की धमकी दी थी। पोखन जब घर नहीं आया तो उसकी तलाश की गई लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया। काफी खोजने पर पोखन का शव खाम्ही शराब भठ्ठी के पास मिला। आरोपी राजू साहू, बिलू साहू और दुर्गेश साहू उर्फ बुलाटी ने पोखन यादव को धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी है।

See also  CG : इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के युवा छात्र-छात्राएं रीजनल कॉन्फ्रेस रायपुर में होंगे सम्मिलित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *