मुंगेली : गर्भवती की मौत मामले में हॉस्पिटल संचालक गिरफ्तार

जिले में स्थित लोरमी के एक निजी अस्पताल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां ऑपरेशन के दौरान एक गर्भवती की मौत हो गई है। 

मृतका का नाम 23 वर्षीय शारदा राजपूत बताया जा रहा है. परिजनों ने बताया कि 50 बिस्तर अस्पताल से गर्भवती को गुरुवार देर रात लेकर परिजन लोरमी के आन्या अस्पताल पहुंचे थे. यहां बिना गायनी और एनेस्थीसिया के बगैर ही डॉक्टरों ने गर्भवती का ऑपरेशन कर दिया।

मृतका के पति दुर्गेश राजपूत और परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अस्पताल के लापरवाह स्टाफ ने स्त्री रोग विशेषज्ञ और बेहोशी के डॉक्टर की अनुपस्थिति में ही शारदा का ऑपरेशन कर दिया. इससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद शुक्रवार सुबह परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

वहीं मामले की सूचना मिलने पर एसडीएम पार्वती पटेल, बीएमओ डॉ. जीएस दाऊ और एसडीओपी माधुरी दीक्षित पुलिस स्टाफ के सा​थ अस्पताल पहुंची और कार्रवाई में जुट गई है।

लोरमी पुलिस ने आन्या हॉस्पिटल के संचालक महेंद्र साहू और स्टाफ जितेंद्र साहू को गिरफ्तार किया है, जिसे लोरमी थाना ले जा रहे थे।

इस दौरान लोरमी नहर के पास ही आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें रोक लिया और जमकर हंगामा किया. ​हालांकि पुलिस ने आक्रोशित भिड़ को समझाइश देकर दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले गई है। 

See also  घटिया मकान बनाने पर गृह निर्माण मंडल को लौटानी होगी रकम, ब्याज और मुआवजा भी देगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *