दुर्ग : 15 लाख रुपये के चादर को जब्त

जेवरा सिरसा चौकी और एसएसटी ने मिलकर एक ट्रक में बिना दस्तावेज के अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 15 लाख रुपये के चादर को जब्त किया है। मौके पर चादर परिवहन के संबंध में कोई दस्तावेज न मिलने पर जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है।

दुर्ग सीएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि रविवार को जेवरा सिरसा चौकी के सामने लगाए गए एसएसटी प्वाइंट पर एक ट्रक क्रमांक यूपी 78 डीएन 0951 को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसमें भारी मात्रा में चादर मिले। ट्रक चालक से उन चादरों के संबंध में पूछताछ करने पर वह कोई भी दस्तावेज नहीं दे सका।

इसके बाद जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने चादरों को जब्त कर लिया है। जब्त चादरों की कीमत करीब 15 लाख रुपये आकी गई है। फिलहाल अभी चादरों की खरीदी और परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। यदि दस्तावेज पेश कर दिए जाते हैं तो चादरों को छोड़ दिया जाएगा।

See also  CG : महिला ने जेठ पर लगाया गलत नीयत रखने का आरोप, आरक्षक गिरफ्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *