पार्टी कार्यकर्ताओं के घरों से भाजपा के झंडे हटाने की चुनाव आयोग से शिकायत

भोपाल

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव सहित भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंप कर कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के घरों पर कमल और झंडे लगाए गए है, गाड़ियों पर लगाये हुए हैं। कुछ अधिकारियों ने इन चिन्हों को हटाने का काम किया। बीजेपी हमेशा मॉडल कोर्ट आॅफ कंडक्ट का पालन करती है। मॉडल कोर्ट आॅफ कंडक्ट में यह साफ उल्लेख है कि कार्यकर्ता अपने घर, अपनी निजी संपत्ति पर पार्टी का प्रतीक लगा सकते है। इसी को लेकर पार्टी ने निर्वाचन आयोग को ज्ञापन सौंपा है।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने राम मंदिर और हिंदुत्व विवाद में कांग्रेस नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि राम मंदिर बीजेपी के एजेंडे में 30 साल से शामिल है। कांग्रेस राम मंदिर पर दो मुहीं बातें करती है। उन्होंने  कहा कि कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष केके मिश्रा राम मंदिर के खिलाफ बयान देते हैं। कमलनाथ, दिग्विजय, केके मिश्रा पर कार्रवाई की जाना चाहिए।

 

See also  मध्यप्रदेश के अभियंताओं ने नीरी नागपुर में तरल अपशिष्ट प्रबंधन और जल संरक्षण का सीखा आधुनिक कौशल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *