आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में लेंगे सभाएं

इंदौर
 मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 31 अक्टूबर को इंदौर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिला इंदौर ग्रामीण कार्यवाहक अध्यक्ष घनश्याम नारोलिया ने बताया कि मुख्यमंत्री शाम 4 बजे सांवेर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट के समर्थन में निपानिया मंडल के लसुड़िया स्थित संत रविदास नगर, एमआर 12 पर सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा शाम 6 बजे देपालपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी मनोज पटेल के समर्थन में गौतमपुरा में सभा को संबोधित करेंगे।

See also  प्रदेश की मंडियों में लगेंगी ग्रेडिंग सोर्सिंग यूनिट ई मंडी योजना प्रभावी बनाने के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *