धमतरी : स्ट्रीट लाइट में खेल रहे थे जुआ, 63 हजार 500 रुपये समेत 13 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी (dhamtari) जिले में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने नगदी और ताश पत्ती समेत जुआरिओं को गिरफ्तार कर लिया है। ये जुआरी मराठा पारा मंगल भवन के पीछे स्ट्रीट लाइट की रोशनी में जुआ खेल रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जुआरियों को धर दबोचा।मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी पुलिस (dhamtari police) को मुखबिर से सूचना मिली कि मराठा पारा मंगल भवन के पीछे स्ट्रीट लाइट की रोशनी में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जुआरियों को धर दबोचा। पुलिस ने लगभग 13 जुआरियों को हिरासत में लिया और उनके पास से ताश पत्तियां और 63 हजार 500 रुपये जप्त किया।बता दें कि, धमतरी के अलग-अलग जगहों पर हाई प्रोफाइल जुआ खेल चल रहा है। रोज लाखों रूपयों की हार-जीत होती है। अब तक पुलिस भी उनतक नहीं पहुंच पाई है।

See also  15 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीदी, 27.50 लाख से अधिक किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा धान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *