मुंगेली : सात जुआरी को पुलिस ने पकड़ा

जिले भर में जुआ-सट्टा के विरुद्ध मुंगेली पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में लोरमी पुलिस ने तेली मोहतरा में दो फड़ में जुआ खेल रहे सात आरोपितों को पकड़ा। आरोपितों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

इसी क्रम में लोरमी पुलिस ने तेली मोहतरा में दबिश देकर जुआ खेल रहे चार आरोपित तुषार गंधर्व, धर्मेन्द्र यादव, जेठूराम साहू, रामलाल साहू के कब्जे से राशि 1010 रुपए जब्त कर आरोपितों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

इसी प्रकार लोरमी पुलिस ने तेली मोहतरा में ही दबिश देकर जुआ खेल रहे तीन आरोपित तोरण जायसवाल, बलदेव गंधर्व, हीरालाल साहू के पास से राशि 820 रुपए जब्त कर आरोपितों के जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

See also  राजनांदगांव : विद्यार्थियों के लिए अरसीटोला स्कूल में दिया वाटर कूलर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *