मुंगेली : मुखबिर की सूचना पर 24 लीटर शराब जब्त

 जिले में अवैध शराब के विरूद्ध मुंगेली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अलग-अलग स्थान से 24 लीटर शराब जब्त किया गया। मामले में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

जिले में अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई की गई इसमें थाना फास्टरपुर द्वारा 30 अक्टूबर को मुखबिरों की सूचना पर ढेलका नवागांव में दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपित शंकर जोशी की कब्जे से 14 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त किया गया। मामले में धारा 34(2), आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। इसके अतिरिक् थाना मुंगेली द्वारा मुखबिरों की सूचना पर पड़ाव चौक में दबिश देकर अवैध शराब बेच रहे आरोपित चन्द्रप्रकाश यादव की कब्जे से तीन लीटर अवैध देशी शराब एवं रीवार चौक के पास दबिश देकर अवैध शराब बेच रहे आरोपित अरुण साहू की कब्जे से चार लीटर अवैध देशी शराब तथा थाना सरगांव द्वारा चुनचुनिया में दबिश देकर अवैध अवैध शराब बेच रहे आरोपी तिजेश्वर गोस्वामी की कब्जे से दो लीटर अवैध देशी शराब जब्त कर आरोपित के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

See also  राजनांदगांव : वाणी में वह शक्ति है जो होने वाले पाप से पूरी तरह सुरक्षित रखती है: श्रेयांशप्रभ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *