राजनांदगांव : विशाखापट्नम गया था परिवार इधर 40 हजार रुपए की चोरी

डोंगरगढ़ के खुंटापारा में एक सूने घर का ताला तोड़ कर आलमारी में रखे 40 हजार रुपए नकदी रकम चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रार्थी अपने परिवार के साथ घूमने के लिए विशाखापटनम गए थे। सूने घर को टारगेट कर अज्ञात चोर ताला तोड़ कर चोरी कर फरार हो गए। पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी शशिकांत राव पिता रामचंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह 27 अक्टूबर को परिवार सहित विशाखापटनम गए हुए थे। 1 नवम्बर को वापस लौटे तो घर के बाहर में लगा ताला टूटा हुआ था। अज्ञात चोर ताला तोड़कर घर के अंदर घूसे और आलमारी में रखे 40 हजार रुपए नकदी रकम चोरी कर फरार हो गए। पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है

पेटी में रखे हुए चांदी के जेवरात पार किए

वहीं जालबांधा चौकी क्षेत्र के घुमर्रा गांव में घर में रखे पेटी से 40 हजार कीमत की चांदी के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया निर्मला निषाद ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह कुछ देर के लिए घर से बाहर गई थी। इस दौरान अज्ञात चोर घर में घुस कर पेटी में रखे चांदी के झुमका, ऐठी, करधन सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया है।

See also  बिहान की दीदियों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को राखी बांधकर दी बधाई, साझा किए गुजरात भ्रमण के अनुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *