बिलासपुर : इन सुविधाओं ने दिव्यांग यात्रियों का सफर किया आसान

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन में सामान्य के साथ दिव्यांग यात्रियों का खास ख्याल रखा गया है। उनकी सुविधा के अनुरूप व्यवस्थाएं की गई, ताकि सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो और वह आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सके। रेल यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं संरक्षित रेल परिचालन को प्राथमिकता देती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बेहतर यात्री सुविधाओं के लिए निरंतर कार्यरत है। सभी स्टेशनों पर मापदंड के अनुसार अधिक से अधिक यात्री सुविधाएं प्रदान की जा रही है। दिव्यांगजनों के प्रति अपने सामाजिक दायित्व तथा कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इन यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन व ट्रेनों में अनेक दिव्यांग फ्रेंडली यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई है। इन सुविधाओं के कारण वह बिना किसी सहयोग के अपनी यात्रा आसानी से पूरी कर सकते हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 319 स्टेशनों में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए दिव्यांग फ्रेंडली यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। जोन के अंतर्गत तीन रेल मंडल बिलासपुर, रायपुर व नागपुर शामिल है। संबंधित स्टेशन तीनों रेल मंडल के अंतर्गत है। इस श्रेणी के यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाएं स्टेशनों व प्लेटफार्म पर प्रवेश के लिए रैंप। 78 स्टेशनों में यह सुविधा है। वहीं एक प्लेटफार्म की बात करें तो सात स्टेशन बिलासपुर, अकलतरा, सक्ती, दुर्ग, गोंदिया, डोंगरगढ़ और छिंदवाड़ा में फुट ओवरब्रिज के साथ रैम्प की सुविधा दी गई है। टिकट काउंटरों पर भी रैंप उपलब्ध है। जोन के पांच स्टेशनों में 12 एस्केलेटर व नौ स्टेशनों में 22 लिफ्ट। जोन के 19 प्रमुख स्टेशनों में पोर्टेबल रैंप। 0 203 स्टेशनों पर अलग से शौचालय की सुविधा। 20 स्टेशनों में टेक्टाइल मैप। इसमें ब्रेल लिपि में मेटल के विशेष प्रकार से बने स्टीकर लगाए गए हैं। ट्रेन की सूचना, कोच की स्थिति व प्लेटफार्म नंबर की जानकारी के लिए उद्दघोषणा की सुविधा। 0 202 स्टेशनों पर व्हील चेयर एवं स्ट्रेचर।

See also  CG : बानबरद में पंडवानी महासम्मेलन, सीएम साय भी हुए शामिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *