राजनांदगांव : वार्ड नं.40 में कांग्रेस चुनाव प्रचार में महिलायें आगे

चाऊर वाले बाबा ला भारी होंगे नरवा गरूवा घुरवा बाडी वाले कका हा – अंजू  राजनांदगांव. राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75 के कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन के पक्ष के पक्ष में वार्ड क्र.40 गुरूघासीदास वार्ड में महिलाओं ने मोर्चा संभालकर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस का प्रचार कर रहे। महिला वर्ग को भूपेश सरकार की विकास योजनाओं की भी जानकारी दिये। जिला महिला कांग्रेस कमेटी के सहसचिव अंजू बंजारे ने कहा, छ.ग. प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में ग्रामीण अंचल को मुख्यधारा से जोडऩे के उद्देश्य से नरवा गरूवा घुरवा और बाड़ी योजनाओं का सफलतापूर्वक कार्य हो रही है। गोबर खरीदी भी कर रही हैं इससे आम नागरिकों को बड़ी राहत है। भाजपा के रमन सिंह के 15 वर्षो के कार्यकाल को कांग्रेस की भूपेश सरकार ने 5 वर्षो में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की है। दूसरे तक भाजपा के बड़े नेता, चिटफंड कंपनियों के बारे में चुप्पी साधे है। अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षण के मामले में भी चुप है। जिले में भाजपा के पास मतदाताओं को रिझाने का कोई ठोस योजना ही नहीं है। इस अवसर पर महिलाओं ने नारेबाजी कर वार्ड में भ्रमण भी किया। उक्त जानकारी जिला महिला कांग्रेस कमेटी के सहसचिव श्रीमती अंजू बंजारे ने दी।

See also  CG : दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, कल मनाया जाएगा 'रक्षाबंधन वात्सल्य महा महोत्सव'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *