भाजपा कार्यकर्ता को अपने घर पर झंडा लगाने से कोई रोक नहीं सकता: विष्णुदत्त शर्मा

छतरपुर/पन्ना
भारतीय जनता पार्टी में केवल प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ता बल्कि उसके साथ बूथ का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है। कार्यकर्ताओं के इसी समर्पण का परिणाम है कि ये संगठन विश्व का सबसे बड़ा कार्यकर्ताओं का संगठन कहा जाता है। भाजपा में प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाकर हमारे कार्यकर्ताओं ने बूथ और पन्ना समिति को सशक्त तथा डिजिटल बनाने का काम किया है। चुनाव में कार्यकर्ताओं का उत्साह यह बता रहा है कि इस विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर भाजपा प्रचण्ड बहुमत से विजयी होकर जीत का नया इतिहास रचेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने छतरपुर जिले की चंदला और पन्ना विधानसभा के लवकुश वाटिका में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।  प्रदेश अध्यक्ष ने पन्ना के गोविन्द धाम मंडल बैठक और शाम को पवई विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन में भी भाग लिया। कार्यकर्ता सम्मलेन के पूर्व प्रातः प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने खजुराहो के वार्ड क्रमांक 10 स्थित बूथ अध्यक्ष श्री जगनंदन तिवारी के घर पहुंचकर भाजपा का झंडा लगाकर मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान का शुभारम्भ किया।

भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाएँ ही हमारी असली ताकत
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले 5 वर्षों तक आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री जी के इस अभिनव निर्णय से देशभर के 80 करोड़ नागरिकजन लाभान्वित होंगे। भाजपा की डबल इंजन सरकार की जनहितैषी योजनाओं से प्रत्येक बूथ पर आमजनों को लाभान्वित करने के लिए भाजपा के बूथ कार्यकर्ता कटिबद्ध है। भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाएँ ही हमारी असली ताकत है।

मोदी जी के नेतृत्व में रामंदिर निर्माण की सैंकड़ों वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त हुई
चंदला में विधानसभा के त्रिदेव एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सशक्त नेतृत्व का परिणाम है कि हमारा भारत न सिर्फ विकास पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है बल्कि देश की पुरातन संस्कृति और हमारे सनातन धर्म का भी अभ्युदय हो रहा है। हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि 22 जनवरी 2024 को हमारे आराध्य रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सैंकड़ों वर्षों से रामभक्तों की राममंदिर बनाने की प्रतीक्षा को समाप्त करते हुए भव्य श्री राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर हर घर पहुँचकर भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं और नीतियों की जानकारी दें। पूर्ण विश्वास है कि आपके परिश्रम से भाजपा प्रचण्ड बहुमत से विजय होगी।

हमारा बूथ कार्यकर्त्ता सबसे महत्वपूर्ण, प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री करते है उनसे सीधा संवाद
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में बूथ सबसे अहम इकाई होती है और बूथ अध्यक्ष सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति होता है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की, भोपाल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी बूथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते है। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के राजनीतिक चाणक्य कहे जाने वाले हमारे देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह भी जब प्रदेश के 10 संभागों में प्रवास करते है तो शक्ति केंद्र प्रभारी और बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करते है। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ता उसके साथ बूथ का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है। राजनगर और चंदला में पार्टी के प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीताने की अपील करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि सभी एक जूटकर होकर कार्य करें एवं अपने-अपने स्तर पर अपने मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर में पहुंचकर घर-घर जाकर शासन की योजनाएं बताएं। जनसम्पर्क दौरान सभी कार्यकर्ता भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्य बताते हुए वंचित लोगों तक लाभ कैसे पहुंचे इसका प्रयास करें तभी हम छतरपुर जिले की हर विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर भारी  बहुमत से जीतने में सफल होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्ष के घर पार्टी का झंडा लगाकर किया मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान का शुभारम्भ
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने रविवार को चुनाव प्रचार की शुरुआत खजुराहों के प्रसिद्ध श्री मतंगेश्वर महादेव के दर्शन और पूजन के साथ की।  प्रदेश अध्यक्ष ने भगवान मतंगेश्वर से प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। दर्शन के पश्चात वार्ड क्रमांक 10 स्थित बूथ अध्यक्ष श्री जगनंदन तिवारी के घर पहुंचकर पार्टी का झंडा लगाकर मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान का शुभारंभ किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने बूथ अध्यक्ष के घर झंडा लगाकर कार्यकर्ता को सम्बोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपने घर पर भाजपा का झंडा लगाने, दीवाल पर कमल का फूल बनाने एवं गले में  भाजपा का गमछा डालने का पूरा अधिकार है, इससे उसे कोई वंचित नहीं कर सकता और ना ही इसमें किसी भी तरह का कोई कानूनी उलझन होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं की टोली अपने-अपने मोटरसाइकिल पर भाजपा का स्टीकर और झंडा लगाकर बूथ पर घूमकर पार्टी का पक्ष में वातावरण बनाएं।  

समर्थकों के साथ बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए रामराजा पाठक
राजनगर में कार्यकर्त्ता सम्मलेन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर बसपा नेता श्री रामराजा पाठक अपने 100 से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने श्री पाठक और उनके समर्थकों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनकर स्वागत किया। बसपा ने श्री रामराजा पाठक को राजनगर से अपना उम्मीदवार बनाया था। उम्मीदवार घोषित करने के पश्चात बीएसपी ने श्री पाठक का टिकट काट दिया था। श्री शर्मा ने श्री रामराजा पाठक का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा अन्य दलों से भिन्न है यहां पार्टी एक परिवार है, परिवार के सदस्य के रूप में इसे मजबूत करने और विस्तार देने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।  

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश से सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार चाहर, राजनगर विधानसभा के प्रवासी प्रभारी कानपुर से विधायक श्री विनोद कटियार, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मलखान सिंह, पूर्व विधायक श्री विजय बहादुर सिंह, श्री कालीचरण पटेल, खजुराहो नगर परिषद अध्यक्ष श्री अरुण कुमार, राजनगर नगर परिषद अध्यक्ष श्री जितेंद्र वर्मा, राजनगर मंडल अध्यक्ष श्रीकमलेश पटेल, खजुराहो मंडल अध्यक्ष श्री गौरव सिंह बघेल, श्री राकेश पटेल, श्री हरनारायण अवस्थी, श्री पंकज पांडेय, श्री अशोक गौतम, श्री बॉबी राजा गठेवरा, श्री नीरज चतुर्वेदी, श्री दिनेश गौतम, जिला मीडिया सह प्रभारी श्री अरविंद रावत, पंडित सुधीर शर्मा, श्रीसंजय रैकवार, श्री ब्रजगोपाल अवस्थी, श्री कमलेश उपाध्याय, श्रीमती रचना पटेरिया, श्रीमती उर्मिला साहू, श्रीमती मालती तिवारी, श्रीमती मोहनी सैन सहित बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: BJPfeatured

Recent Posts

CM साय बोले- खेती हमारी संस्कृति और पहचान की नींव, ड्रोन तकनीक से बदल रही तस्वीर

CM साय बोले- खेती हमारी संस्कृति और पहचान की नींव, ड्रोन तकनीक से बदल रही तस्वीर

रायपुर. आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और किसान हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी,…

1 hour ago
एमपी में प्री-मानसून की दस्तक, 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; 5 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

एमपी में प्री-मानसून की दस्तक, 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; 5 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

भोपाल  पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते देश में मौसम तेजी से बदल रहा…

1 hour ago
CG : कोसमर्रा के सूने मकान में हुई लाखों के चोरी का खुलासा, रायपुर के सराफा कारोबारी सहित तीन अरेस्ट …

CG : कोसमर्रा के सूने मकान में हुई लाखों के चोरी का खुलासा, रायपुर के सराफा कारोबारी सहित तीन अरेस्ट …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की…

1 hour ago
CG : नवा तरिया और आजीविका डबरी से मजबूत होगा जल संरक्षण का आधार

CG : नवा तरिया और आजीविका डबरी से मजबूत होगा जल संरक्षण का आधार

मनरेगा के तहत 40 से अधिक तालाब और 300 डबरी निर्माण कार्यों से हजारों ग्रामीणों…

1 hour ago
CG : ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

CG : ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

एमसीबी जिले में प्रतिदिन 20 हजार श्रमिकों को मिल रहा रोजगार, 12.83 करोड़ रुपये के…

2 hours ago
CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

सुशासन तिहार 2026-639 से अधिक आवेदनों का हुआ निराकरण, हजारों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का…

2 hours ago