प्रदेश में रात में सिहरन बरकरार, आठ शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे

भोपाल.
वर्तमान में उत्तर भारत में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। मध्य प्रदेश में एक प्रति चक्रवात बना रहने से हवाओं का रुख भी बार-बार बदल रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी बना रहने के कारण प्रदेश के अधिकतर शहरों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। शनिवार को सबसे अधिक 34 डिग्री सेल्सियस तापमान टीकमगढ़ में दर्ज किया गया था। उधर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को प्रदेश में सबसे कम 13.4 डिग्री सेल्सियस तापमान छिंदवाड़ा में दर्ज किया गया। छिंदवाड़ा सहित आठ शहरों रायसेन, राजगढ़, बैतूल, उमरिया, मलाजखंड, मंडला, खंडवा में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी प्रकाश धावले ने बताया कि हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। रात के समय बीच-बीच में उत्तरी हवा चलने से कभी-कभी रात के तापमान में कुछ गिरावट हो जाती है। रविवार को फिर हवाएं दक्षिण-पूर्वी चलने लगी हैं। इस वजह से तापमान में फिर बढ़ोतरी होने लगी है।

प्रति-चक्रवात का असर
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पिछले तीन दिनों सें मध्य प्रदेश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इसके प्रभाव से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। इस वजह से दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी चार-पांच दिन तक बना रह सकता है। उधर सात नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। उसके प्रभाव से मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

7 hours ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

8 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

8 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

8 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…

8 hours ago
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…

8 hours ago