दिसंबर माह के तीसरे सप्ताह से चौथी से आठवीं कक्षा की होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षा

इंदौर.
राज्य शिक्षा केंद्र ने नवंबर में होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा को आगे बढ़ा दी। आदेश में चौथी से आठवीं कक्षाएं की परीक्षा स्थगित की है। कारण यह है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है, जिसमें अधिकांश शिक्षकों की निर्वाचन कार्यों में ड्यूटी लगाई है। यहां तक कि शिक्षकों को 17 नवंबर भी मतदान संपन्न करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही परीक्षा कार्यक्रम में फेरबदल करने की दूसरी वजह पेपर प्रकाशित नहीं होना है, क्योंकि परीक्षा के लिए जिला स्तर पर टेंडर निकालना होते है। आचार संहिता में यह संभव नहीं है। हालांकि केंद्र ने दिसंबर में परीक्षा करवाई जाएगी। अगले कुछ दिनों में टाइम टेबल जारी किया जाएगा।

दिवाली और चुनाव के चलते आगे बढ़ाई परीक्षा
6 से 18 नवंबर के बीच चौथी से आठवीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा होना थी, जिसमें मतदान वाले दिन विद्यार्थियों के पेपर रखे थे। परीक्षा स्थगित करने का आदेश 31 अक्टूबर को जारी किया है। दिवाली और चुनाव होने के चलते केंद्र को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। अधिकारियों के मुताबिक 17 नवंबर को मतदान है और 3 दिसंबर को मतगणना है। दोनों दिन शिक्षक-अधिकारियों की ड्यूटी आई है। कई जिलों के विद्यालयों में परीक्षा करवाना संभव नहीं है। दिसंबर दूसरे सप्ताह बाद पेपर रखे जाएंगे। इसेक लिए जल्द ही टाइम टेबल बनाया जाएगा। शेड्यूल अगले सप्ताह जारी किया जाएगा।

20 हजार शिक्षक देंगे ड्यूटी
मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक-अधिकारियों की ड्यूटी चुनाव में लगाई है। करीब 20 हजार शिक्षक इन दिनों निर्वाचन कार्यों को लेकर प्रशिक्षण प्राप्त करने में लगे हैं। इन्हें केंद्र से जुड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

9 hours ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

9 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

9 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

9 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…

9 hours ago
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…

10 hours ago