राजनांदगांव : कांग्रेस के 5 साल के शासन में खुज्जी मे कोई कार्य नहीं दिखा :गीता घासी साहू

राजनांदगांव खुज्जी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77 की भाजपा उम्मीदवार श्रीमती गीता घासी साहू के समर्थन मे रविवार को छुरिया में समर्थन रैली निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। जन समुदाय को संबोधित करते हुए श्रीमती गीता घासी  साहू ने कहा कि 15 साल कांग्रेस विधायक की  विसफलता  को भी मतदाताओं के सामने रखा और कहा की खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की जनता अब बदलाव मांग रही है जनता खुद जन प्रतिनिधि से त्रस्त हो चुकी है जो 15 सालों से क्षेत्र की उपेक्षा कर रहे हैं श्रीमती साहू ने यह भी कहा की खुज्जी विधानसभा क्षेत्र विकास की दौड़ में पिछड़  गई हैं, लेकिन परिवर्तन के बाद पुन: विकास के मुख्य धारा में जुड़ने के लिए आतुर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मतदाताओं का स्नेह और आशीर्वाद उनके साथ है ।

See also  उद्यमिता की नई मिसाल बस्तर की महिलाओं ने तैयार की बिना शक्कर वाली ऑर्गेनिक काजू-कतली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *