रतलाम का महालक्ष्मी का दरबार दीपावली पर हीरे-जवाहरात और नगदी से सजेगा

रतलाम

दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही हर तरफ रौनक और उल्लास छाने लगता है। इस समय लक्ष्मी मंदिरों का विशेष तौर पर कायाकल्प होता है और इन्हें रंग-बिरंगी लाइटों की रोशनी से सजाया जाता है। सजावट के इस मामले में रियासत काल के दौरान बनाया गया रतलाम के माणक चौक में स्थित महालक्ष्मी मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। इस मंदिर में हर साल सोने चांदी के आभूषणों और नगदी से सजावट की जाती है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। बड़ी संख्या में लोग यहां अपने नगदी और आभूषण सजावट के लिए देकर जाते हैं और इन्हें सजाने के बाद व्यक्ति को वापस लौटा दिया जाता है।

इस बार 7 नवंबर तक सामग्री लिए जाने की तारीख निर्धारित की गई थी लेकिन लगातार आ रहे भक्तों को देखते हुए अब गुरुवार तक सामग्री ली जाएगी। इस मंदिर में भारी संख्या में सोना-चांदी के आभूषणों और नगदी से सजावट की जाती है, जिसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं। माता के मंदिर के श्रृंगार के लिए आसपास मौजूद थांदला, रावटी, पीथमपुर समेत गुजरात के दाहोद इलाके से भी भक्त सामग्री पहुंचाते हैं।

नोटों से सजता है मंदिर

महालक्ष्मी का यह मंदिर दीपावली के मौके पर पूरी तरह से अलग-अलग रंगों के नोटों से सजाया जाता है। इन नोटों को कुछ इस तरह से लगाया जाता है जैसे फूलों की लड़ियां लगा दी गई है। देखने में यह नजारा काफी आकर्षक होता है और माता लक्ष्मी के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में भक्त यहां पर पहुंचते हैं। वर्ष भर में एक बार दीपावली के मौके पर मंदिर में यह श्रृंगार होता है जिसका भक्तों के बीच खासा उत्साह देखा जाता है।

120 घंटे तक दर्शन

मंदिर की सजावट होने के बाद धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में मंदिर के पट खोले जाते हैं। उसके बाद यह दर्शन लगभग 120 घंटे तक खुले रहते हैं। पांच दिवसीय दीपोत्सव के तहत हीरे मोती, आभूषण, सोने चांदी, नगदी से की गई यह सजावट भाई दूज तक रहती है। जो श्रद्धालु यहां पर सामग्री देकर जाते हैं उन्हें टोकन दिया जाता है और फिर टोकन के आधार पर उन्हें उनका सामान या नगदी लौटा दी जाती है।

मंदिर की मान्यता

रतलाम का यह महालक्ष्मी मंदिर देशभर में प्रसिद्ध है और यहां से कई मान्यताएं भी जुड़ी है। यहां दीपावली के मौके पर मंदिर में जो विशेष सजावट की जाती है उसके बारे में लोगों का मानना है कि जो लोग यहां पर सजावट के लिए सामग्री देकर जाते हैं उनके घर में वर्ष भर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इस मंदिर से मिलने वाली कुबेर की पोटली का भी भक्तों के बीच खास महत्व है। इस पोटली में सुपारी, सिक्का, सीपी, कमलगट्टा समेत अन्य सामग्री रहती है। मान्यताओं के मुताबिक अगर इस घर की तिजोरी में रखा जाता है सुख समृद्धि बनी रहती है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर राज्य सरकार का सख्त, पेंड्रा रोड के डी.डी. हॉस्पिटल को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर राज्य सरकार का सख्त, पेंड्रा रोड के डी.डी. हॉस्पिटल को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

रायपुर  राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और जवाबदेह स्वास्थ्य…

10 minutes ago
काले हिरण व चिंकारा के शिकार कर अतंर्राज्यीय स्तर पर तस्करी करने वाले आरोपी रिजवान एवं इम्तियाज की जमानत याचिका ख़ारिज

काले हिरण व चिंकारा के शिकार कर अतंर्राज्यीय स्तर पर तस्करी करने वाले आरोपी रिजवान एवं इम्तियाज की जमानत याचिका ख़ारिज

भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर में आरोपी रिजवान और आरोपी इम्तियाज द्वारा जमानत याचिका…

15 minutes ago
छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी

छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आज आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ कम्प्रेस्ड…

20 minutes ago
नॉर्वे की धमाकेदार जीत: सेनेगल को 3-2 से हराकर वर्ल्ड कप 2026 नॉकआउट में एंट्री

नॉर्वे की धमाकेदार जीत: सेनेगल को 3-2 से हराकर वर्ल्ड कप 2026 नॉकआउट में एंट्री

नई दिल्ली  नॉर्वे ने सोमवार को न्यू जर्सी में सेनेगल को 3-2 से हराकर फीफा…

31 minutes ago
मुख्य सचिव ने सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की तैयारियों की अधिकारियों से ली जानकारी

मुख्य सचिव ने सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की तैयारियों की अधिकारियों से ली जानकारी

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान शीघ्र ही प्रारंभ होगा। अभियान के तहत…

35 minutes ago
जबलपुर एयरपोर्ट का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखने का प्रस्ताव, मंत्री राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र

जबलपुर एयरपोर्ट का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखने का प्रस्ताव, मंत्री राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से लोक निर्माण मंत्री  राकेश सिंह ने मंगलवार को मंत्रालय…

35 minutes ago