सनातनी सरोकार धनतेरस पर घोषणा पत्र इधर मोदी के प्रचंड प्रहार

भोपाल

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपना घोषणा पत्र शुक्रवार को जारी करने जा रही है। शुक्रवार को धनतेरस का त्यौहार भी है। इस दिन वह शुभ मूहुर्त में इसे जारी करेगी। इसे जारी करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भोपाल आ रहे हैं। इससे पहले घोषणा पत्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आज बीफ्र किया जाएगा। प्रदेश भाजपा के नेता उन्हें बीफ्र कर सकते हैं। मतदान के सात दिन पहले भाजपा का घोषण पत्र जनता के बीच में आने जा रहा है।

इधर,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश लगातार सभाएं, और रैली कर रहे है। 5 नवंबर को पीएम नरेन्द्र मोदी सिवनी और खंडवा में सभा से प्रचार अभियान  का श्रीगणेश किया। 7  को सीधी में ,8  को दमोह, मुरैना और गुना में  तो आज सतना , छतरपुर और नीमच में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभा की। पिछले पांच दिनों में ही पीएम नरेन्द्र मोदी 6 तारीख को छोड़कर प्रदेश में बीजेपी के पक्ष में पूरी ताकत के साथ माहौल बनाए हुए है। इस समय में वे कुल 10 सभाएं कर चुके हैं।  अभी प्रचार थमने में 6 दिन का समय शेष। इस दौरान प्रदेश में पीएम नरेन्द्र मोदी की 6 सभाएं और एक रैली होने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा से जुड़े लोगों का कहना है कि आने वाले दिनों में पीएम नरेन्द्र मोदी की सभा बड़वानी , बैतुल, शाजापुर , झाबुआ और अंतिम सभा इंदौर में होने की संभावना जताई जा रही है।

एमपी की जनता का एक वोट त्रि-शक्ति से भरा: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सतना की चुनावी सभा में गुरुवार को कहा कि प्रदेश की जनता का एक वोट त्रि शक्ति से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि राम काज किए बिनु मोही कहां विश्राम…। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले चित्रकूट में संत समागम में जाने का अवसर में मिला। आज सतना में जनता के दर्शन हो गए। ये मेरे लिए दोहरे सौभाग्य की बात है। ये संतों और जनता का आशीर्वाद है। मोदी ने कहा कि पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। आपके एक वोट ने ऐसा कमाल कर दिया है कि देश के दुश्मनों के हौंसले पस्त है। एमपी के चुनाव में हर वोट त्रि शक्ति से भरा हुआ है। एक वोट यहां पर फिर से भाजपा की सरकार बनाने जा रहा है।

आपका वही वोट दिल्ली में मोदी को मजबूत करेगा। वहीं वोट भ्रष्टाचारी कांग्रेस को एमपी की सरकार से सौ कोस दूर ले जाएगा। यानि एक वोट तीन कमाल। उन्होंने कहा कि इस बार  एमपी का भविष्य महिलाएं तय करने वाली है। कांग्रेस का झूठ का गुब्बारा फूट गया है। झूठ के गुब्बारे की हवा निकल गई। हारते हुए कांग्रेस के नेता इधर उधर भागते हुए शोर ही शोर मचा रहे हैं। कांग्रेस के पास एमपी के विकास का कोई रोड मेप नहीं है। यहां के युवाओं को कोई भविष्य नहीं दिखता है। एमपी को इसलिए भाजपा पर भरोसा है। एमपी को मोदी की गारंटी पर भरोसा है।

महिला वोटर्स पर फोकस, कांग्रेस की हर बड़ी घोषणा का तोड़ होगा
धनतेरस को जारी होने वाले घोषणा पत्र में सबसे ज्यादा वादे प्रदेश की आधी आबादी यानि महिलाओं के लिए होंगे। जिसमें उन्हें अगली सरकार में लाड़ली बहना योजना के तहत तीन हजार रुपए तक देने का वादा किया जाएगा। वहीं रसोई गैस सिलेंडर पर अलग से सबसिडी दिए जाने का वादा होगा। सूत्रों की मानी जाए तो कांग्रेस के वचन पत्र में किए गए वादों का तोड़ भाजपा अपने घोषणा पत्र में करेगी। इस कांग्रेस ने कर्ज माफी के साथ ही नारी सम्मान के तहत 1500 रुपए महिलाओं को देने का वादा किया है। वहीं रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में देने का वादा किया है।

किसानों और युवाओं के लिए…
 किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर कर्ज दिए जाने का फिर से भाजपा ऐलान करेगी। फसल बीमा राशि को लेकर भी भाजपा बड़ा वादा करने जा रही है। युवाओं को रोजगार देने का हर साल का लक्ष्य भी होगा। किसान कर्ज माफी भी कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल है। इसके अलावा 100 यूनिट तक बिजली माफ और 200 यूनिट पर बिल हॉफ का भी कांग्रेस ने वादा किया है। इसके अलावा स्वास्थ्य योजना का भी एक बड़ा वादा कांग्रेस का है। ऐसा बताया जा रहा है कि भाजपा के घोषणा पत्र में इन सभी वादों का तोड़ होगा। जिसके जरिए उसका घोषणा पत्र  कांग्रेस के वचन पत्र पर भारी पड़ेगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

14 minutes ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

24 minutes ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

28 minutes ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

44 minutes ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

44 minutes ago
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत

भोपाल  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल आगमन पर आत्मीय स्वागत हुआ। राष्ट्रपति मुर्मु रविवार…

54 minutes ago