CG : गले पर लोहे की बसुला से किया हमला, कातिल गिरफ्तार

 बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने एक कातिल को गिरफ्तार किया है. पुरानी रंजिश हत्या की मुख्य वजह बताई जा रही है. पुलिस टीम द्वारा घटना के 2 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस अधिकारी ने मामले के बारे में बताया कि ग्राम तिल्दाबांधा में आरोपी द्वारा मृतक के गले पर लोहे की बसुला से वारकर घटना को अंजाम दिया गया था. पूछताछ में अपना नाम मनहरण टंडन पिता रामाधीन टंडन उम्र 35 वर्ष बताया . आरोपी ग्राम तिल्दाबांधा थाना सुहेला के निवासी है. फ़िलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

See also  राजनांदगांव : सोशल मीडिया पर टिप्पणी से आक्रोश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *