छत्तीसगढ़

रायपुर : 6 हाईवा और ट्रैक्टर जब्त, खनिज विभाग ने की कार्रवाई

रायपुर जिले में रेत के साथ गिट्टी व मुरुम का अवैध परिवहन थम नहीं रहा है। खनिज विभाग ने पिछले दो दिन में जांच अभियान चलाकर एक दर्जन गाड़ियों को पकड़ा है। इसमें रेत की 6 हाईवा, गिट्टी की 4. मुरुम व ईंट से भरे एक-एक वाहन शामिल हैं। इन गाड़ियों के मालिकों पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने लगभग चार लाख रुपए का जुर्माना भी वसूला है। एक सप्ताह में विभाग की यह तीसरी कार्रवाई है। इससे पहले 4 अक्टूबर को विशेष जांच अभियान चलाकर रेत, गिट्टी, मुरुम व ईंट से भरी 16 गाड़ियों को पकड़ा गया था। उन गाड़ियों के मालिकों पर भी लगभग पांच लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था। इस तरह सप्ताहभर में अवैध परिवहन में संलिप्त 28 गाड़ियों को पकड़कर उनके मालिकों से लगभग 9 लाख रुपए जुर्माना के रूप में वसूल किया गया है।

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रभारी खनिज निरीक्षक रघुनाथ भारद्वाज के नेतृत्व में जांच टीम ने जिले के मंदिरहसौद, नवापारा, उपरवारा, आरंग, राखी विधानसभा एवं सिलयारी थाना क्षेत्रों में 7 एवं 8 नवंबर को जांच अभियान चलाकर 12 गाड़ियों को अवैध रूप से खनिज सामग्री का परिवहन कर ले जाते हुए पकड़ा है। इन गाड़ियों में रेत की सर्वाधिक 6 हाईवा है। इसके अलावा गिट्टी की 4, मुरुम व ईंट से भरे 1-1 वाहन हैं। इन गाड़ियों के प्रत्येक मालिक पर 27 हजार से लेकर 30 हजार रुपए तक जुर्माना लगाया गया है। सूत्रों के अनुसार जब्त गाड़ियों में कुछ हाईवा के मालिक की दूसरी बार गाड़ी पकड़ाई है। इससे पता चलता है कि कार्रवाई से हाईवा मालिकों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है और बेखौफ होकर खनिज सामग्रियों के अवैध कारोबार में अपनी संलिप्ता बनाए हुए हैं।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

5 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

5 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

6 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

7 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

7 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

7 hours ago