हुकुमचंद मिल के मजदूरों की भुगतान प्रक्रिया फिर अटक सकती है, आचार संहिता के कारण फंसा पेंच

इंदौर 

हुकुमचंद मिल के 5 हजार 895 मजदूरों के भुगतान की प्रक्रिया एक बार फिर उलझ सकती है। मप्र गृह निर्माण मंडल के लिए आचार संहिता के दौरान चुनाव आयोग से मिल मजदूरों के भुगतान के लिए अनुमति प्राप्त करना आसान नहीं होगा। यह अनुमति नहीं मिली तो 29 नवंबर को होने वाली सुनवाई में कोर्ट उस समझौते को निरस्त कर सकती है जिसमें शासन, मप्र हाउसिंग बोर्ड, नगर निगम, मजदूर संघ सहित अन्य देनदारों ने सहमति जताई थी।

समझौते के अनुसार मिल की जमीन पर मप्र हाउसिंग बोर्ड और इंदौर नगर निगम को संयुक्त रूप से आवासीय और व्यावसायिक प्रोजेक्ट लाना है। इसके एवज में मप्र हाउसिंग बोर्ड ने मजदूरों के 174 करोड़ रुपये और इस रकम पर 50 करोड़ रुपये ब्याज इस तरह 224 करोड़ रुपये के भुगतान सहित अन्य देनदारों के भुगतान करना हैं।

इस समझोते को मंत्री परिषद की अंतिम बैठक में स्वीकृति भी मिल चुकी है। इस बीच चुनाव आचार संहिता लग गई। इसके चलते मजदूरों और अन्य पक्षकारों का भुगतान नहीं हो सका।

गुरुवार को इस मामले में हुई सुनवाई में कोर्ट ने मप्र गृह निर्माण मंडल से कहा है कि वह 28 नवंबर तक अनिवार्य रूप से चुनाव आयोग से मजदूरों के भुगतान की अनुमति प्राप्त कर ले, ऐसा नहीं करने पर कोर्ट उक्त समझोता निरस्त कर सकती है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : बिहान से बदली तकदीर : सुनीता वर्मा बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

CG : बिहान से बदली तकदीर : सुनीता वर्मा बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

5 हजार रूपए के लोन से शुरू हुआ सफर, आज बहुआयामी उद्यमी हैं सुनीता वर्मा…

52 seconds ago
CG : किराया मांगने पहुंचे वाहन मालिक से मारपीट का आरोप …

CG : किराया मांगने पहुंचे वाहन मालिक से मारपीट का आरोप …

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में स्कूल वाहन किराए के भुगतान को लेकर विवाद का मामला…

9 minutes ago
CG : खेल बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास की पहली सीढ़ी: कलेक्टर मिश्रा …

CG : खेल बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास की पहली सीढ़ी: कलेक्टर मिश्रा …

धमतरी। जिले के स्कूलों में खेल गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा व्यायाम शिक्षकों के…

15 minutes ago
CG : रायपुर में हिट एंड रन का मामला, पुलिस तलाश रही फरार कार चालक को …

CG : रायपुर में हिट एंड रन का मामला, पुलिस तलाश रही फरार कार चालक को …

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन…

19 minutes ago
राजनांदगांव : आरके नगर चौक में सिग्नल लगाने के बाद भी ट्रैफिक बदहाल, रात में जाम…

राजनांदगांव : आरके नगर चौक में सिग्नल लगाने के बाद भी ट्रैफिक बदहाल, रात में जाम…

राजनांदगांव| आरके नगर चौक में ट्रैफिक सिग्नल लगने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं…

19 minutes ago
राजनांदगांव : वार्डों में स्ट्रीट लाइट बंद, शिकायत के बाद भी सुधार नहीं, सड़कों पर अंधेरा…

राजनांदगांव : वार्डों में स्ट्रीट लाइट बंद, शिकायत के बाद भी सुधार नहीं, सड़कों पर अंधेरा…

राजनांदगांव| वार्डों में लगी स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ गई है। शिकायत के बाद भी इनका…

21 minutes ago