छत्तीसगढ़

CG : किराया मांगने पहुंचे वाहन मालिक से मारपीट का आरोप …

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में स्कूल वाहन किराए के भुगतान को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। चिल्हाटी निवासी कृष्णा श्रीवास ने चिल्ड्रन वैली स्कूल के संचालक सलूजा और वाहन चालक राज यादव के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, मोबाइल छीनने और बकाया किराया नहीं देने की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता कृष्णा श्रीवास के अनुसार, उनकी गाड़ी चिल्ड्रन वैली स्कूल में बच्चों के परिवहन के लिए किराए पर लगी हुई थी। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से कई महीनों से वाहन का करीब 40 हजार रुपये किराया भुगतान नहीं किया गया था। बकाया राशि की मांग को लेकर वह कुछ दिन पहले स्कूल पहुंचे थे।

कृष्णा श्रीवास का आरोप है कि स्कूल में किराए की रकम मांगने के दौरान संचालक सलूजा और वाहन चालक राज यादव से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज की और हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि मारपीट के दौरान उन्हें चोटें भी आई हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनके पास रखे दो मोबाइल फोन भी छीन लिए, जिनकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है। उनका कहना है कि मारपीट के बाद आरोपी मोबाइल अपने पास रख लिए और वापस मांगने पर टालमटोल करने लगे। शिकायत में कृष्णा श्रीवास ने बताया कि जब भी वह अपने मोबाइल वापस लेने के लिए स्कूल जाते हैं तो उनसे 40 हजार रुपये देने की मांग की जाती है।

उनका आरोप है कि पैसे नहीं देने पर मोबाइल लौटाने से इनकार कर दिया जाता है। विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए वहां से भगा दिया जाता है। पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताया कि स्कूल संचालक और वाहन चालक द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है, जिससे वह मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके मोबाइल का गलत इस्तेमाल कर उन्हें किसी विवाद या मामले में फंसाया जा सकता है। कृष्णा श्रीवास ने सरकंडा थाना पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस से दोनों मोबाइल फोन बरामद कराने, वाहन का बकाया करीब 40 हजार रुपये किराया दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस शिकायत की जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए संबंधित पक्षों से पूछताछ और आवश्यक जांच प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : ‘हमर पहुना’ जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल से चाय पर चर्चा …

CG : ‘हमर पहुना’ जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल से चाय पर चर्चा …

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब भवन के जीर्णोद्धार प्रस्ताव पर आवश्यक कार्रवाई के क्रम में जनसंपर्क…

2 minutes ago
CG : पूर्व सरपंच खेती कार्य के दौरान करंट से चिपका, मौत …

CG : पूर्व सरपंच खेती कार्य के दौरान करंट से चिपका, मौत …

बस्तर। भानपुरी थाना क्षेत्र के कुम्हली गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को…

18 minutes ago
CG : उरला से 2 बच्चे गायब, तलाश में जुटी पुलिस टीम …

CG : उरला से 2 बच्चे गायब, तलाश में जुटी पुलिस टीम …

रायपुर। बालक आयुष चौहान और पीयूष चौहान निवासी राजेंद्र नगर, थाना उरला क्षेत्र, रायपुर 8…

22 minutes ago
CG : भृत्य और शिक्षिका को झटका, हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी आदेश को सही माना …

CG : भृत्य और शिक्षिका को झटका, हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी आदेश को सही माना …

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने सरकारी नौकरियों में पुरानी प्रतीक्षा सूची के दुरुपयोग पर महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते…

27 minutes ago
पंजाब के स्कूलों के लिए बारिश को लेकर नई गाइडलाइन, पानी के टैंकों की सफाई और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के आदेश

पंजाब के स्कूलों के लिए बारिश को लेकर नई गाइडलाइन, पानी के टैंकों की सफाई और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के आदेश

लुधियाना. पंजाब सरकार और स्कूल शिक्षा विभाग की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया…

31 minutes ago
CG : पानी विवाद में 15 लोग घायल, दो पड़ोसी भिड़ गए …

CG : पानी विवाद में 15 लोग घायल, दो पड़ोसी भिड़ गए …

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में दो पड़ोसी परिवारों के बीच लंबे समय से चली आ…

32 minutes ago