वैशाली में एक पॉलिटेक्निक की छात्रा के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। लॉज में रहने वाली छात्रा के साथ उसके गार्ड ने ही दुष्कर्म किया। दीपावली की छुट्टी पर लॉज खाली हो रहा था इसका फायदा उठाकर आरोपी गार्ड ने उसके साथ गंदा काम किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला वैशाली के बेलसर ओपी क्षेत्र का है। पुलिस को दिये आवेदन में बताया गया है कि कॉलेज के पास स्थित लॉज में कई लड़कियां रह कर पढ़ाई करती हैं। दिवाली की छुट्टी हो गई तो छात्राएं अपने घर जा रही थीं। पीड़िता भी अपने घर जाने वाली थी लेकिन शाम हो जाने के कारण ठहर गई। गुरुवार की रात लॉज के गार्ड मोहम्मद हकीम ने उसके साथ रेप किया। पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात वह अपने कमरे में अकेली थी। बहाना बनाकर वह अंदर घुस आया और जबरदस्ती की। शोर मचाने पर उसने पिटाई भी कर दी। बताया कि गार्ड मोहम्मद हकीम शातिर किस्म का इंसान है। वह कॉलेज की आने लड़कियों पर भी गंदी नजर रखता है और उन्हें छेड़ता रहता है। बेसलसर ओपी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जो लड़कियां सामने आएंगी उन सबका बयान दर्ज किया जाएगा।
इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रशासन छात्रा की मदद कर रहा है। छात्रा काफी डरी हुई है। वह आगे पढ़ने के लिए भी मना कर रही है। पुलिस ने उसे आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल छात्रा अपने घर लौट चुकी है। परिजनो की ओर से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *