जशपुर : राजनैतिक पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या से सनसनी

कुनकुरी विधानसभा में एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। आज सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे कांग्रेस कार्यकर्ता 65 वर्षीय वृंदा राम बैगा की खून से लथपथ लाश देखी। घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के हर्राडाँड़ जखाटोली बस्ती की है।

कांग्रेस कार्यकर्ता रजौटी निवासी बालमुकुंद राम ने बताया कि वृंदा राम कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता था. उसके घरवालों ने बताया कि मृतक कल रात 8 बजे के करीब खाना खाकर घर से यूडी मिंज का प्रचार करने निकला था. बालमुकुंद शक जाहिर कर रहे हैं कि मृतक की हत्या राजनैतिक हो सकती है. उन्होंने बताया कि कल यानी 15 नवम्बर की रात कुरकुंगा गांव में आप पार्टी के प्रत्याशी लियोस मिंज के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की है, जिसकी रिपोर्ट थाने में हुई है। उसी रात कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है।

वहीं, दूसरी ओर घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि मृतक वृंदा राम गांव का बैगा था और पूजा पाठ करता था. सम्भव है कि किसी ने जादू टोने के संदेह में यह हत्या कर दी हो।

पुलिस अधीक्षक डीआईजी डी रविशंकर ने इस मामले में बताया कि मौके पर हमारी टीम पहुंची है। अभी जांच चल रही है, जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की वृंदा राम बैगा की मौत कैसे हुई है।

See also  राजनांदगांव : सर्विस रोड पर वाहन खड़े कर रहे, चलने के लिए जगह कम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *