बलौदाबाजार : कलेक्टर ने मतदान दलों को दी शुभकामनाएं

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी चंदन कुमार ने गुरुवार को जिले के सभी चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत मतदान केन्द्रों के लिए बनाए गए मतदान सामग्री वितरण केन्द्र नवीन मंडी परिसर का निरीक्षण कर जायजा लिया। कलेक्टर ने मतदान दलों को निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि सभी मतदान दलों को मतदान के सुचारू संचालन के लिए प्रशिक्षण दिया गया है और सामग्री लेकर वे रवाना हो रहे हैं। उन्होंने स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे का अवलोकन किया। उन्होंने संगवारी मतदान केन्द्र के लिए लगे रिजर्व मतदान दल की महिलाओं से बात की और रिजर्व मतदान दलों के रहने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मतदान दलों के गाडिय़ों में जीपीएस सिस्टम लगाये जाने के संबंध में जिला परिवहन अधिकारी से जानकारी ली। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा सहित समस्त रिटर्निग अधिकारी अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  बिहान की सोलर दीदियों ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *