बिलासपुर : महिला की शिकायत पर पति और सास-ससुर पर FIR दर्ज

कोटा क्षेत्र में रहने वाले युवक ने शादी के बाद दहेज में मोटर साइकिल नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके बाद भी महिला किसी तरह ससुराल में रहती रही। करीब पांच साल बाद ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया है।

मंगला के धुरीपारा निवासी आराधना बंजारे की शादी पांच साल पहले कोटा क्षेत्र के घोंघाडीह में रहने वाले दिलेश बंजारे से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दिलेश और उसके घर के लोग दहेज में बाइक नहीं लाने की बात कहते हुए आराधना को प्रताड़ित करने लगे। दो महीने पहले दिलेश और उसके पिता साधे लाल बंजारे, मां प्यारी बाइ ने आराधना से मारपीट की।

See also  मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *