रायपुर निवासी गुलाबचंद जी नाहटा (नगरी वाले ) की पोती व् महिमा स्टेशनरी के संचालक महावीर नाहटा की बेटी टिया दस वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन होने के पश्चात परिवार ने अपनी लाड़ली की आँखे दान कर दो लोगों का जीवन रोशन किया।

टिया के पिता ने बताया कि टिया के हार्ट मे प्रॉब्लम था जिसके इलाज हेतु उसे मुम्बई ले गए थे लौटते समय रायपुर पहुँचते ही स्टेशन के बाहर आते ही रायपुर की धरा पर अंतिम सांस लेकर इस दुनिया से चली गयी एवं टिया घर पर अक्सर कहती रहती हम भी आंखे दान करेगें उसकी ईच्छा को देखते हुए परिवार ने आंखे दान करवाकर समाज के लिए अनुकरनीय कार्य किया।

दादा गुलाबचंद बड़े पापा कुशाल चंद , संतोष कुमार, पापा  महावीर कुमार भाई श्रेयांश सिद्धार्थ कल्प नाहटा एवं समस्त नाहटा परिवार नगरी रायपुर दुर्ग ने नम आँखों से नेत्रदान का निर्णय लिया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *