छत्तीसगढ़

कांकेर : सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसम्बर को

राष्ट्र की अखंडता की रक्षा के लिए युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिवार तथा अपाहिज हुए सैनिकों के पुनर्वास एवं कल्याण के लिए 7 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कार ध्वज और टोकन ध्वज वितरित कर धनराशि एकत्रित कर प्राप्त राशि को समामेलित विशेष निधि में जमा किया जाता है। प्राप्त राशि को शहीद सैनिकों के परिवार, युद्ध में अपाहिज हुए सैनिकों के पुनर्वास एवं कल्याण के लिए किया जाता है। राज्य शासन द्वारा इस वर्ष कांकेर जिले को 3 लाख 30 हजार रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार ध्वज और टोकन ध्वज को कार्यालय कलेक्टर द्वारा सभी विभागों को वितरित किए जाएंगे।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (भा.नौ) संजय शुक्ला एन.एम. (से.नि.) ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि हमारी सशस्त्र सेनाएं अपने शौर्य, कर्तव्य निष्ठा और कार्य कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करती आ रही है। उग्रवाद और आतंकवाद के भीतरी व बाहरी खतरों के समय उनके योगदान के लिए राष्ट्र उनका कृतज्ञ है। इस उद्यम को उदारता पूर्वक योगदान के जरिए सैनिकों के प्रति आभार प्रदर्शित करने का एक उत्तम अवसर है। इस अवसर पर उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि युद्ध में शहीद सैनिकों की विधवाओं, विकलांग रक्षा कर्मियों और पूर्व कर्मियों के पुनर्वास के इस नेक कार्य में स्वैच्छिक योगदान करें और सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर को सफल बनायें।

kgnews

Recent Posts

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

विधायक, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के…

2 minutes ago
CG : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

CG : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का दिया…

7 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 : योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम-सांसद बृजमोहन अग्रवाल

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 : योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम-सांसद बृजमोहन अग्रवाल

कृषि उपज मण्डी परिसऱ में जिला स्तरीय योगाभ्यास का आयोजनस्वस्थ शरीर व नशामुक्त भारत का…

16 minutes ago
CG : जशपुर के प्राकृतिक वातावरण में सरना एथनिक रिजॉर्ट के कर्मचारियों और पर्यटकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

CG : जशपुर के प्राकृतिक वातावरण में सरना एथनिक रिजॉर्ट के कर्मचारियों और पर्यटकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेशरायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल…

20 minutes ago
CG : बस्तर सांसद महेश कश्यप के मुख्य आतिथ्य में सुकमा में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

CG : बस्तर सांसद महेश कश्यप के मुख्य आतिथ्य में सुकमा में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज का निर्माण करें रू सांसद महेश कश्यप…

25 minutes ago
CG : योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन

CG : योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी वर्ग के लोगों के किया सामूहिक योगाभ्यासरायपुर, 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग…

29 minutes ago