सहायक ग्रेड 3 श्रीमती सुमन तिवारी को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई

जनसम्पर्क संचालनालय रायपुर में सहायक ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत श्रीमती सुमन तिवारी को सेवानिवृत्ति पर आज यहां इन्द्रावती भवन स्थित नवा रायपुर में विदाई दी गई। विदाई समारोह में अपर संचालक श्री जे.एल. दरियो ने श्रीमती तिवारी को शॉल और श्रीफल देकर उनके सुखद भविष्य की कामना की और उनके स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर संचालनालय के सहायक संचालक श्रीमती तौकीर जाहिद, लेखापाल श्री कमल मेहर, श्री जाहिद मिर्जा, श्री मुनिराज पटेल, श्री बुदरूराम पोयाम श्री गुलजारी लाल तंबोली, श्रीमती पूनम हेडाउ, श्रीमती अमृता मिश्रा, सुश्री स्वाती शुक्ला एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 

See also  CG : राष्ट्रीय दिव्यांगजन पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक आवेदन का अवसर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *