दंतेवाड़ा : बस्तर फाइटर में तैनात महिला की बहन के साथ रेप फिर मर्डर, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

गीदम थाना क्षेत्र के जोड़ातरई में हुई सनसनीखेज वारदात का खुलासा 4 दिन बाद भी नहीं हुआ. यहां एक महिला का रेप कर पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया. अब तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है. अब इस मुद्दे पर सियासी रंग भी चढ़ने लगा है. भाजपा प्रदेश महामंत्री ओजस्वी मंडावी के साथ महिला मोर्चा पीड़ित परिवार से मिला. इस घटना की घोर निन्दा की और कहा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करें, यदि गिरफ्तारी नहीं होती है तो महिला मोर्चा आंदोलन करेगी.

बता दें कि, मृतक युवती घर से मेला गई थी. वहां से जब तड़के घर की ओर आ रही थी, उसी दौरान उसके साथ रेप किया गया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं पत्थर से चेहरे और शरीर पर वार भी किए गए. वारदात को घर से महज 150 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया गया है.

इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए पुलिस सभी एंगल को खंगाल रही है. मृतक युवती की दो बहन और एक भाई है. एक बहन बस्तर फाइटर, एक डीआरजी और बतौर होमगार्ड पुलिस की सेवा कर रहे हैं. पुलिस इन सभी से भी पूछताछ कर रही है.

See also  राजनांदगांव : दुर्ग में 31 को होगा मातृ शक्ति सम्मान समारोह, तैयारी शुरू...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *