सड़क हादसे में मृत दो व्यक्तियों के परिजनों को 2-2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने घायलों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

दंतेवाड़ा जिले के नकुलनार थाना क्षेत्र अंतर्गत आज हुए सड़क हादसे में मृत दो व्यक्तियों के परिजनों को जिला प्रशासन की ओर से 2-2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जा रही है। इसमें से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बड़े बचेली द्वारा 50-50 हजार रूपए की तत्कालिक सहायता मृतकों के परिजनों को प्रदान कर दी गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है साथ ही उन्होंने इस घटना में घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं।

    गौरतलब है कि दंतेवाड़ा जिले के नकुलनार थाना क्षेत्र में आज दो ट्रकों की आपस में भिडं़त होने से उसमें सवार दो लोगों की मृत्यु और कुछ ग्रामीण घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए बचेली और किरंदुल के अस्पतालों में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।  

See also  CG : राज्योत्सव 1 से 3 नवम्बर तक, मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *